[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर BJP का करारा हमला, हुसैन बोले- यह सेना के मनोबल पर सवाल

Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर BJP का करारा हमला, हुसैन बोले- यह सेना के मनोबल पर सवाल

0
Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर BJP का करारा हमला, हुसैन बोले- यह सेना के मनोबल पर सवाल
शाहनवाज हुसैन

Surgical Strike: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चन्नी के बयान को भारतीय सेना के मनोबल पर चोट बताया है और कहा कि कांग्रेस देश की सेनाओं का अपमान कर रही है.

क्या बोले हुसैन

शनिवार को मीडिया एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “यह सिर्फ चन्नी का निजी बयान नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी का संगठित और आधिकारिक रुख है. पार्टी ने जानबूझकर चन्नी को मोहरा बनाकर सेना की बहादुरी पर सवाल खड़े किए हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस को भारत की सेना और उसकी वीरता पर भरोसा नहीं है.”

कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ उठाये गए कदम पर सवाल उठाती है

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस बार-बार दोहरी भाषा बोल रही है. एक ओर वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात करती है और दूसरी ओर जब सरकार सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णायक कदम उठाती है, तो उसी पर सवाल खड़े करती है.

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि खड़गे पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार से आतंकवाद पर एक्शन प्लान की मांग करते हैं. लेकिन जब सरकार कार्रवाई करती है तो पार्टी उस पर ही सवाल उठाने लगती है.

कांग्रेस से देश की जनता जवाब मांगती है

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब कांग्रेस से जवाब चाहती है. कांग्रेस यह बताए कि वह बार-बार देश की सेना का मनोबल क्यों तोड़ती है? क्या यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है या सेना के प्रति दुर्भावना? उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस के इस तरह के बयानों को माफ नहीं करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी द्वारा जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र को उन्होंने हताशा की राजनीति बताया. उन्होंने कहा, “तेजस्वी को अब समझ में आ गया है कि मुद्दा उनके हाथ से निकल गया है, इसलिए पत्रों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी जो फैसला करते हैं, वह पूरे देश के हित में होता है. पिछड़ों की चिंता करने के लिए एक मजबूत नेता देश के पास है.”

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Previous article CRPF का DG ज्यादा ताकतवर या CISF का? जानें कौन पाता है ज्यादा सैलरी
Next article Curd Facial At Home: बस चेहरे पर लगाएं 2 चम्मच दही, फिर देखें कमाल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel