[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बांका में बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट चालू, 50 मेगावाट मिलेगी बिजली

बांका में बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट चालू, 50 मेगावाट मिलेगी बिजली

0
बांका में बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट चालू, 50 मेगावाट मिलेगी बिजली

संवाददाता, पटना़.

बांका में बिहार के सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट कमीशंड हो गया है. इस प्रोजेक्ट से बिहार को 50 मेगावाट सोलर बिजली मिलेगी. मंगलवार को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने विद्युत भवन के सभागार में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अवाडा ग्रुप को इस प्रोजेक्ट की सफल कमीशनिंग के लिए बधाई दी. मौके पर अवाडा ग्रुप ने बांका में 50 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की. अपने प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रुप ने कुछ जगहों पर सौर ऊर्जा परियोजना के लिए प्लांट लगाने का भी सुझाव दिया. बैठक में प्रधान सचिव ने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण की गति में और तेजी लाने की जरूरत है. जंगल, पहाड़ और नदियों के आसपास बसे गांवों में बैटरी स्टोरेज के साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है. इसके साथ ही श्री हंस ने ऊर्जा विभाग एवं सभी विद्युत कंपनियों के अधिकारियों को राज्य में अक्षय ऊर्जा प्लांट की स्थापना से संबंधित विभिन्न अनुमोदन प्रक्रिया की एक सरल मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) बनाने का निर्देश दिया.

प्रधान सचिव ने बैठक में एसजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों को बांका एवं जमुई में नये सोलर प्लांट की स्थापना के लिए तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माणाधीन एसजेवीएन बक्सर थर्मल प्लांट के अधिकारियों को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने और कार्य की प्रगति से नियमित अवगत कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे इलाकों में 202 लोकेशनों पर 21 हजार परिवारों की पहचान की गयी है, जिन्हें ऑफ ग्रिड बिजली प्रदान की जा रही है. उनकी कुल बिजली खपत करीब 3 मेगावाट है. सोलर पावर प्लांट के जरिये इनकी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के विकल्प पर काम करने की जरूरत है. साथ ही इन्हें ऑन ग्रिड बिजली सेवा मुहैया करानी है. बैठक में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ आदित्य प्रकाश सहित विद्युत कंपनियों और ब्रेडा के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे. मालूम हो कि अवाडा ग्रुप ने ही दरभंगा में भी मार्च 2022 में 1.8 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट सफलतापूर्वक कमीशन किया था. प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य में अक्षय ऊर्जा पॉलिसी पर भी कार्य किया जा रहा है और जल्द ही इसे रिलीज किया जायेगा. उन्होंने ऊर्जा विभाग एवं विद्युत कंपनियों के अधिकारियों को राज्य में रिन्युएबल एनर्जी प्लांट की स्थापना से संबंधित प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel