[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार नेपाल से खरीदेगा पनबिजली

बिहार नेपाल से खरीदेगा पनबिजली

0
बिहार नेपाल से खरीदेगा पनबिजली

पटना. गैर परंपरागत बिजली का कोटा पूरा करने के लिए बिहार ने नेपाल से पनबिजली की खरीदारी करने का निर्णय लिया है. नेपाल से पनबिजली की खरीदारी के लिए बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर की थी. आयोग ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है. इसके साथ ही अब नेपाल से अगले तीन या पांच वर्षों तक 209 मेगावाट पनबिजली खरीद का रास्ता साफ हो गया है.कंपनी की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि बिजली कंपनी ने राज्य की जरूरतों का आकलन करते हुए कई उत्पादकों से करार कर रखा है. लेकिन थर्मल परियोजनाओं के आने में देर होने की उम्मीद है. ऐसे में पीक आवर में बिजली आपूर्ति करने में परेशानी हो सकती है. चूंकि नेपाल ने बिहार को बिजली देने का ऑफर दे रखा था, इसी के आलोक में कंपनी ने नेपाल से बिजली खरीदने के लिए विनियामक आयोग से मंजूरी मांगी थी. विद्युत विनियामक आयोग ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई की.कंपनी और बिजली देने वाली एजेंसी पीटीसी इंडिया लिमिटेड के पक्ष को सुना और सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आयोग ने कंपनी की याचिका को मंजूर कर दिया.बिजली कंपनी 15 जून से 31 अक्तूबर तक 209 मेगावाट पनबिजली की खरीदारी करेगी. खरीद करने की मंजूरी तीन वर्षोँ के लिए दी गयी है जिसे पांच वर्षों तक विस्तारित किया जा सकता है. बिजली खरीद की दर 5.45 रुपए प्रति यूनिट होगी. आयोग की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel