[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: विजयादशमी के दिन बारिश होगी या नहीं? IMD ने कर दिया साफ

Bihar Weather: विजयादशमी के दिन बारिश होगी या नहीं? IMD ने कर दिया साफ

0
Bihar Weather: विजयादशमी के दिन बारिश होगी या नहीं? IMD ने कर दिया साफ

Bihar Weather: बिहारवासी धूमधाम से दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे हैं. बुधवार को शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को राज्य में स्थापित सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. दर्शन-पूजन का सिलसिला तेज हो गया है. कल से नवरात्र मेले ने भी गति पकड़ ली है. चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चार और म्यूजिक सिस्टम पर गूंजते देवी गीतों से पूरा राज्य देवी भक्ति में लीन है. शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के दिन गुरुवार को पंडालों में देवी दर्शन और आरती के लिए माता के भक्तों की भीड़ उमड़ी. इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि विजयादशमी के दिन बिहार में बारिश होगी या नहीं.

मौसम को लेकर क्या अपडेट आया

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कुछ हरकत हो रही है. यहां नमी युक्त पुरवा हवा के प्रवाह से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है.

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिन के लिए अपने पूर्वानुमान में बताया कि आज यानी दुर्गाष्टमी को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया समेत कई जिलों में वज्रपात या मेघगर्जन की संभावना जताई गई है. इन जिलों के अलावा अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, मधेपुरा में हल्की बारिश हो सकती है.

जानें दशहरा के दिन कैसा रहेगा मौसम

दुर्गा पूजा पर मेला देखने के लिए बच्चों में काफी उत्साह रहता है. बिहार के कई जिलों में मूर्ति विसर्जन विजयादशमी के बाद होता है इसलिए इस दिन भी मेला ख़त्म नहीं होता. बच्चे अपने अभिभावक के साथ मेला घूमने जाते हैं. लेकिन मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक इस दिन बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Accident: दुर्गाष्टमी के दिन बड़ा सड़क हादसा, कार ने पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को रौंदा

Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

Previous article Ratan Tata Film: रतन टाटा ने प्रोड्यूस की थी ये बॉलीवुड फिल्म, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन
Next article Baby Girl Names: बेटी के लिए चुनें मां पार्वती से जुड़े ये नाम, पवित्रता और आध्यात्मिकता का है प्रतीक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel