[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather Update: 16 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? जानिए IMD की चेतावनी

Bihar Weather Update: 16 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? जानिए IMD की चेतावनी

0
Bihar Weather Update: 16 जुलाई तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? जानिए IMD की चेतावनी
Bihar Weather Update (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में सिर्फ काले बादल रह जा रहे हैं. ऐसे में आज से सावन की शुरूआत भी हो गई है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 16 जुलाई तक के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, 16 जुलाई तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में बारिश के आसार जताए गए थे. तो वहीं, 12 जुलाई को उत्तर मध्य बिहार को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है.

मौसम में परिवर्तन की ये है वजह…

वहीं, मौसम में परिवर्तन को लेकर विभाग की ओर से यह वजह बताई गई है कि, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसी प्रभाव के कारण 16 जुलाई के बाद से मानसूनी ट्रफ लाइन बिहार की ओर शिफ्ट होगी. ट्रफ लाइन के एक्टिव होते ही पूरे राज्य में बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कितनी हुई बारिश ?

वहीं, पिछले 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में हुई बारिश को लेकर बताया गया कि, जमुई में 32. एमएम, औरंगाबाद में 25.8 एमएम, सहरसा में 21.6 एमएम, बांका में 16.2 एमएम, नवादा में 15.2 एमएम, सुपौल में 14.6 एमएम, मधेपुरा में 14.6 एमएम, पटना में 14 एमएम, समस्तीपुर में 12.4 एमएम, भोजपुर 11.4 एमएम, भागलपुर और खगड़िया में 10.2 एमएम बारिश हुई.

Also Read: Sawan 2025: बिहार के इन 5 प्रमुख कांवर रूट पर मिलती है श्रद्धालुओं की अपार भीड़, डिटेल में जानिए

Previous article Paru: क्या पारू सीट पर BJP का दबदबा टूटेगा?
Next article Sonepur Vidhan Sabha: आधुनिक रंग में रंगेगा सोनपुर मेला, 24.28 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel