[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

0
बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है. हालांकि रोहतास, भोजपुर और बक्सर के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस का असर अभी भी बना रह सकता है.

Whatsapp Image 2026 06 26 At 13.59.38 2
बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, imd ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल 5

रविवार को और तेज होगा मानसून (Bihar Monsoon Update)

28 जून को मौसम में और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 12 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कई जगह 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

Whatsapp Image 2026 06 26 At 13.59.37 3
बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, imd ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल 6

29 जून को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

29 जून को भी मौसम विभाग की ओर से पटना समेत पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

Whatsapp Image 2026 06 26 At 13.59.37 1 2
बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, imd ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल 7

गर्मी से मिलेगी राहत

लगातार बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मानसून हो रहा है मजबूत

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून बिहार के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है. बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण इसकी गतिविधियां अब और मजबूत होंगी. अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं रहने की सलाह दी है. गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें.

Also Read: बिहार में 2000 पदों पर होगी मत्स्य सहायकों की बहाली, जानें योग्यता, वेतन और कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Previous article गया जी: जेल उपाधीक्षकों का तबादला, केंद्रीय कारा गया से नवादा भेजे गए नीतीश कुमार, मृदुल कुमार चौधरी की हुई पोस्टिंग
Next article इसलामपुर में सोने का लॉकेट और मोबाइल लूटने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने दबोचा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel