[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दिन में तेज धूप, रात में उमस करेगी परेशान, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दिन में तेज धूप, रात में उमस करेगी परेशान, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

0
बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दिन में तेज धूप, रात में उमस करेगी परेशान, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. इसके साथ ही रात में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

उत्तर बिहार के कुछ जिलों में छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं. इसके बावजूद गर्मी और उमस बनी रहेगी. अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

भभुआ रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार

शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक गर्मी भभुआ में दर्ज की गई. यहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

  • डेहरी में 40.1 डिग्री
  • बक्सर में 38.8 डिग्री
  • राजगीर में 37.9 डिग्री
  • गया में 37.6 डिग्री
  • मोतिहारी में 37.5 डिग्री
  • पटना में 37.1 डिग्री
  • वाल्मीकिनगर में 37 डिग्री
  • शेखपुरा में 36.9 डिग्री
  • भागलपुर में 35.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

कई जिलों में रात का तापमान भी बढ़ा

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री वाल्मीकिनगर में रिकॉर्ड किया गया. राज्य में न्यूनतम तापमान 24 से 30.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.

गया में हल्की बारिश, बाकी जिलों में मौसम रहा शुष्क

बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा. वहीं रोहतास के बिक्रमगंज में सबसे तेज हवा चली, जहां हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.

Also Read: बिहार के इन दो जिलों में लगेगी डालमिया की बड़ी सीमेंट फैक्ट्री, 1000 करोड़ से ज्यादा का होगा निवेश

Previous article JSSC को झारखंड हाईकोर्ट का झटका: लेडी सुपरवाइजर भर्ती में अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने का आदेश निरस्त
Next article झामुमो ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel