[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अप्रैल में झुलसेगा बिहार, टेंपरेचर चढ़ेगा पिछले साल से भी ऊपर, जानिए कब-कब बदलेगा मौसम का मिजाज

अप्रैल में झुलसेगा बिहार, टेंपरेचर चढ़ेगा पिछले साल से भी ऊपर, जानिए कब-कब बदलेगा मौसम का मिजाज

0
अप्रैल में झुलसेगा बिहार, टेंपरेचर चढ़ेगा पिछले साल से भी ऊपर, जानिए कब-कब बदलेगा मौसम का मिजाज
बढ़ते तापमान की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार में अप्रैल महीने का मौसम इस बार अलग तेवर दिखाने वाला है. एक तरफ जहां तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं बीच-बीच में बारिश भी राहत दे सकती है. मौसम विभाग के अनुसार महीने के दूसरे हफ्ते से राज्य में हीट वेव चलने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रह सकते हैं. आमतौर पर अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार पारा इससे ऊपर जा सकता है.

स्कूलों का समय बदला

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. 6 अप्रैल से सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. सुबह 9 बजे से 9:40 बजे तक मध्यांतर और मिड डे मील का समय तय किया गया है. यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी.

पिछले साल से अलग रहेगा मौसम

अप्रैल 2025 में बिहार में भीषण गर्मी पड़ी थी. गया, पटना और औरंगाबाद जैसे जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था. पूरे महीने हीट वेव का असर रहा और बारिश बहुत कम हुई.

इस साल ज्यादा बारिश की संभावना

अप्रैल 2026 में भी गर्मी कम नहीं होगी, लेकिन इस बार बारिश ज्यादा होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है. इसका मतलब है कि गर्मी के बीच-बीच में आंधी और बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी.

क्यों बढ़ती है अप्रैल में गर्मी?

अप्रैल में आमतौर पर आसमान साफ रहता है, जिससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ती हैं. दिन लंबे होने के कारण धूप का असर ज्यादा समय तक रहता है. इसके साथ ही पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं यानी लू नमी को कम कर देती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है.

अभी कैसा रहेगा मौसम?

फिलहाल बिहार में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और तेज धूप का सामना करना पड़ेगा.

6 अप्रैल से बदल सकता है मौसम

6 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. कई जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

Also Read: बिहार में बाढ़ से बचाव पर खर्च होंगे 1117 करोड़, दरभंगा एम्स को डूबने से बचाने के लिए बनेगा रिंग बांध

Previous article स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीसी को ज्ञापन
Next article बौरने भगवती मंदिर में 48 घंटे का रामधुन, दूसरे दिन भक्ति में डूबा रहा माहौल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel