[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain Alert: बिहार के लोग 23 मार्च तक रहे सावधान! इन जिलों में तेज हवा- बारिश और ओलावृष्टि का IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के लोग 23 मार्च तक रहे सावधान! इन जिलों में तेज हवा- बारिश और ओलावृष्टि का IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Bihar Rain Alert: बिहार के लोग 23 मार्च तक रहे सावधान! इन जिलों में तेज हवा- बारिश और ओलावृष्टि का IMD ने जारी किया अलर्ट
rain alert, AI फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम में होली के बाद से लगातार बदलाव देखा जा रहा है. अररिया और उसके आसपास के इलाके में शनिवार सुबह बारिश हुई. इसके बाद मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.

Gmoazn6B0Aa1Hox
मौसम की चेतावनी

इन जिलों में बारिश और आंधी-पानी का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 23 मार्च तक के लिए बिहार के किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, कटिहार, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, मधेपुरा, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, पटना, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार 7 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है.

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा जो ज्यादा मजबूत नहीं माना जा रहा है. इसका असर बिहार में दिखेगा और दिन के समय आने वाले दिनों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. राज्य के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है.

Bihar: पुलिस विभाग में हड़कंप, बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, अधिकांश इन दो जिलों की

Previous article युवक को पागल समझकर थाने से भगाना पड़ा महंगा… लोगों ने बताया हत्यारा तो सदमे में चली गई पुलिस, करने चली गिरफ्तार
Next article लोजपा नेता की हत्या और करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड था चुनमुन, पुजारी के पोता को पुलिस ने ऐसे किया ढेर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel