[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट, 1 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट, 1 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

0
Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट, 1 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार के जिलों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में बादल गरजने, ठनका गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, 1 सितंबर से फिर मानसून एक्टिव हो सकता है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…

आज बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस वजह से होगी बारिश…

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 28 अगस्त के बाद लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. जिससे 28 और 29 अगस्त को भी बिहार के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होगी. 30 अगस्त को गयाजी, नवादा और नालंदा के एक-दो जगहों पर भारी बारिश होगी. इसके बाद एक सितंबर से मानसून पूरी तरह फिर एक्टिव हो जाएगा.

बिहार से गुजर रहा मानसून ट्रफ लाइन

आईएमडी के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी हिस्सों के आस-पास एक्टिव है. जिसकी वजह के सीमांचल और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आगे के 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इस दौरान ठनका गिरने की संभावना है. एक सितंबर से मानसून एक्टिव होगा. जिससे जिन भी जिलों में अब तक सामान्य से भी कम बारिश हुई, उन जिलों में बारिश की कमी पूरी हो सकेगी.

बिहार में बाढ़ का खतरा

हालांकि, कई जिलों बाढ़ की संभावना बढ़ने की भी चिंता है. दरअसल, भारी बारिश से तटीय इलाकों में खतरा बढ़ सकता है. फिलहाल मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है. आरा के जवईनिया गांव में फिर कटाव शुरू हो गया है. इसके अलावा पटना में गंगा और पुनपुन नदी में पानी बढ़ने के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.

पटना में मौसम का हाल

पटना की बात करें तो दिन भर बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. लेकिन, बारिश नहीं होने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. हालांकि, आगे एक से दो दिनों में पटना में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Read: Bihar Electricity: बिहार का सबसे बड़ा बिजली घर इस जिले में होगा तैयार, जानें कब पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास…

Previous article Jio-Airtel ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में रिचार्ज वैलिडिटी बढ़ाई, फ्री कॉलिंग-डेटा देने का किया ऐलान
Next article DPL 2025: इस गेंदबाज की हैट्रिक से दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली का किला किया फतेह
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel