[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कुछ ही घंटों में होगी भारी बारिश, 13 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कुछ ही घंटों में होगी भारी बारिश, 13 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

0
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कुछ ही घंटों में होगी भारी बारिश, 13 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में बिहार के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग द्वारा कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. इस दौरान बारिश के साथ बादल गरजने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.

13 सितंबर तक बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम

बिहार में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, 13 सितंबर तक बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही किसानों से इस दौरान बाहर नहीं रहने की अपील की है. इस दौरान कुछ जिलों में भयंकर बारिश भी हो सकती है.

9 सितंबर से ही बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो, कल यानी 9 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा. जिसके बाद धीरे-धीरे यह पूरे बिहार में फैल जायेगा. 13 सितंबर तक पूरे बिहार में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना बहुत ज्यादा है. इसलिए पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा असर उत्तर बिहार के जिलों में देखने के लिए मिल सकेगा. फिलहाल कई जिलों में बारिश की कमी के कारण उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो रविवार की शाम में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हुई. हालांकि, लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. आज की बात करें तो, सुबह से कुछ हिस्सों में धूप खिली रही जबकि कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने के लिए मिल रही है. गर्मी के कारण लोगों को राहत मिलने के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है.

Also Read: New Four Lane In Bihar: पटना में यहां बनेगी फोरलेन सड़क, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इस महीने से शुरू होगा निर्माण

Previous article Border 2: ‘बागी 4’ की इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 में मिली एंट्री, सनी देओल संग नहीं इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी
Next article Chanakya Niti: इन 3 पक्षियों से सीखें सफलता के अनमोल सूत्र
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel