[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए वजह

Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए वजह

0
Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए वजह
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार के जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है. सोमवार को भी पटना समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगले सात दिनों तक बारिश का दौर राज्य में जारी रहेगा. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश की संभावना जारी की गई. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में जबरदस्त वज्रपात की आशंका है.

7 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

आईएमडी की ओर से इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है. साथ ही मौसम के बिगड़ने की वजह बताई गई है कि राज्य के छपरा और वाल्मीकिनगर से मानसून ट्रफ और एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से गुजर रही है. जिसके कारण सात दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. बारिश के कारण गंडक, कोसी, बागमती और महानंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है.

24 घंटों में इतनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में बांका में 30 साल का, पूर्णिया में 5 साल का वर्षा रिकॉर्ड टूट गया. रविवार को पूर्णिया में 270 मिमी बारिश हुई. राज्य में सामान्य से 33% कम बारिश की स्थिति अब घटकर केवल 28% हो गई है.

कई इलाकों में घुसा पानी

राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है. पटना के कई इलाकों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पटना के दीघा घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर होने की संभावना है.

पटना में गंगा नदी उफान पर

पटना, बक्सर, बांका, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर जैसे जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. पटना में गंगा नदी उफान पर है. गांधी घाट में गंगा खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही. गांधी घाट पर खतरे के निशान को पार करने पर रिवर फ्रंट पर पानी बह रहा है. इससे रिवर फ्रंट पर सुबह और शाम में टहलने वाले परेशान हो रहे हैं. वहीं, दीघा घाट पर भी गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है.

Also Read: Bihar Cabinet: पीटी टीचरों को 16 हजार, रसोइयों का मानदेय डबल, नीतीश कैबिनेट में 36 एजेंडों पर मुहर

Previous article Trending Hindu Baby Names: इन 20 मॉडर्न और यूनिक हिंदू नामों में से चुनें अपने बच्चे का नाम
Next article Pariksha Pe Charcha ने रचा इतिहास! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel