[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: 29 अगस्त को 6 जिलों को छोड़ पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather: 29 अगस्त को 6 जिलों को छोड़ पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी

0
Bihar Weather: 29 अगस्त को 6 जिलों को छोड़ पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में 29 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. कल सिर्फ 6 जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में कोई चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहेगा.

मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति आ गई है. इसके साथ ही अब तीन से चार दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

बिहार से गुजर रहा मानसून ट्रफ लाइन

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी हिस्सों के आस-पास एक्टिव है. जिसकी वजह के सीमांचल और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आगे के 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इस दौरान ठनका गिरने की संभावना है. एक सितंबर से मानसून एक्टिव होगा.

बिहार में बाढ़ का खतरा

दूसरी तरफ मानसून का सक्रियता के कारण कई जिलों बाढ़ की संभावना बढ़ने की भी चिंता है. दरअसल, भारी बारिश से तटीय इलाकों में खतरा बढ़ सकता है. फिलहाल मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है. आरा के जवईनिया गांव में फिर कटाव शुरू हो गया है. इसके अलावा पटना में गंगा और पुनपुन नदी में पानी बढ़ने के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.

मुजफ्फरपुर के लिए अलर्ट जारी

इसके अलावा मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के इलाकों में अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान जोर से बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की है.

Also Read: बिहार के पहले मल्टी मॉडल हब में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा, जंक्शन पहुंचने से पहले ही मिलेगी ट्रेन की जानकारी

Previous article टाटा स्टील बोनस समझौता: कर्मचारियों के बीच बंटेगा 303.13 करोड़ रुपये बोनस, इस दिन मिलेगी राशि
Next article Certificate Course: एक्सपोर्ट-इंपोर्ट में करें सर्टिफिकेट कोर्स, मोटी कमाई के साथ विदेश घूमने का मौका
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel