[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं लू का खतरा तो कहीं हो सकती है भारी बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं लू का खतरा तो कहीं हो सकती है भारी बारिश

0
बिहार में अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं लू का खतरा तो कहीं हो सकती है भारी बारिश
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में बादल और बारिश लोगों को राहत दे सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून तक राज्य में यही मौसम पैटर्न बने रहने की संभावना है. इसके बाद मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

पश्चिम और मध्य बिहार में बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिलों में गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. जिन जिलों में गर्मी ज्यादा रहने की आशंका है, उनमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई शामिल हैं.

इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप निकलेगी. गर्म हवाएं चल सकती हैं. दोपहर के समय लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है.

सीमांचल और पूर्वी बिहार में बारिश की संभावना

दूसरी ओर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत नरम रह सकता है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बादलों की मौजूदगी से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

22 जून के बाद तेज हो सकती है मानसूनी गतिविधि

मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून तक प्रदेश में गर्मी और बारिश का यह मिश्रित दौर जारी रह सकता है. इसके बाद मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है. अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

पटना में फिलहाल राहत के आसार नहीं

पटना में रविवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. पटना का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. फिलहाल मौसम विभाग ने राजधानी के लिए किसी तरह का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है.

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

गर्मी वाले जिलों में रहने वाले लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. पर्याप्त पानी पीते रहें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. वहीं जिन इलाकों में बारिश की संभावना है, वहां मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: लालू यादव के लिए तैयार हो रहा नया आवास, 39 हार्डिंग रोड बनेगा RJD का नया पावर सेंटर, सामने आईं अंदर की तस्वीरें

Previous article योग नगरी मुंगेर में दिखी योग की शक्ति, शहर से गांव तक गूंजा ‘ओम’
Next article तमाड़ में सड़क हादसा : बाइक, टेम्पो और कार की टक्कर से एक की मौत, कई घायल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel