[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार में ठंड ने मारी एंट्री, इन जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने मारी एंट्री, इन जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड

0
Bihar Weather: बिहार में ठंड ने मारी एंट्री, इन जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा, तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड

Bihar Weather: बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा जाएगा. सुबह के समय कई जिलों में आद्रता ज्यादा होने के कारण कोहरा छाया रहेगा. वहीं, पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में दिवाली से पहले ही हवा खराब होने लगी है. AQI में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पटना का AQI 219, हाजीपुर का AQI 259 और कटिहार का AQI 206 रिकार्ड किया गया है.

मौसम विभाग पटना के अनुसार, एक चक्रवर्ती वायु परिसंचरण उत्तर पूर्वी असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है. जिसके कारण बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में बादल छाए रहेंगे. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम की स्थिति शुष्क होगी.

पिछले 24 घंटे कई जिलों में छाए रहे बदल

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे. हवा की दिशा पश्चिम की ओर बनी रही. अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

Also Read: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो शोरूम से निकलते ही गाड़ियों का कट जाएगा चालान

प्रदेश में कितनी पड़ेगी ठंड?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में इस बार कितनी ठंड पड़ेगी. उसको लेकर लेकर पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार होते हैं. पिछले साल दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ था. इसलिए दिसंबर महीने में भी कोई खास ठंड नहीं पड़ी थी. अब आने वाले समय में ठंड कैसी पड़ेगी. इसको लेकर इस बार भी मौसम वैज्ञानिकों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है.

ये वीडियो भी देखें

Previous article Karwa Chauth Mata Ki Aarti: ओम जय करवा मैया…. करें करवा माता की आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद
Next article Jharkhand Election: इंडिया गठबंधन में फंसा पेंच, RJD नाराज, JMM 41 से 42 सीट तो कांग्रेस को 28 से 29 सीटें
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel