[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में ठंड की शुरुआत के बीच बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में ठंड की शुरुआत के बीच बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

0
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में ठंड की शुरुआत के बीच बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार से मानसून की विदाई हो चुकी है. उसके बाद पछुआ हवा की इंट्री हो गई है. इसी वजह से सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 20 अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, तब तक दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

अभी राज्य का न्यूनतम तापमान की बात करें तो 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. अगले 4 से 5 दिन तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, पटना समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे.

लेकिन, इसके बाद से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में कमी आएगी. फिलहाल, रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है. 18 या 19 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: पटना के 117 स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द, जानें शिक्षा विभाग क्यों ले रहा एक्शन?

पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के साथ ही बढ़ेगी ठंड

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आने और उसकी तीव्रता पर ही निर्भर करेगा कि इस साल ठंड कैसे रहेगा. अक्सर नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ आना शुरू हो जाता है. पिछले साल नवंबर और दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ दो-तीन बार आया था पर उसकी तीव्रता कम थी.

इस साल जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता अधिक थी इसलिए ठंड अधिक पड़ा था. जब पश्चिमी विक्षोभ बिहार में दस्तक दे देगा तो इसके 48-72 घंटे बाद बिहार के मौसम पर इसका असर दिखेगा.

ये वीडियो भी देखें

https://youtu.be/O1AeNrdghKY?si=w471AO4uiaDI1DOP
Previous article Colorectal Cancer : ज्यादा तनाव लेते हैं, तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकता है आंत के कैंसर का जोखिम
Next article Tulsi Benefits : रोज सुबह चबा लें यह हरे पत्ते, भाग खड़े होंगे सारे रोग
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel