[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Kal Ka Mausam: बिहार में नए साल से पहले करवट लेगा मौसम, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा बारिश

Kal Ka Mausam: बिहार में नए साल से पहले करवट लेगा मौसम, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा बारिश

0
Kal Ka Mausam: बिहार में नए साल से पहले करवट लेगा मौसम, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ लेकर आ रहा बारिश

Bihar Weather: पटना. बिहार में नए साल से पहले मौसम करवट लेगा. बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ बारिश लेकर आ रहा है. उम्मीद है बारिश के बाद ठंड का एहसास भी बढ़ेगा. वैसे मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. बिहार में दिसंबर खत्म होने को है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी तक नहीं पड़ी है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बुधवार को कई जगहों पर घना कोहरा भी छाने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

अभी तक ठंड का हो रहा इंतजार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि दिसंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके विपरीत तापमान में और बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. इससे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. अभी तक बिहार में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनी है.

कोहरे से सावधान रहने की जरूरत

बुधवार को कोहरे से भी सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार में कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. इस कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कोहरे से यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें. मंगलवार सुबह कुछ जगहों पर कोहरा देखा गया और लोगों को ठंड महसूस हुई. सुबह-सुबह ठंड का अहसास होता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आती है और ठंड कम हो जाती है. अभी सिर्फ सुबह और रात में ही ठंड लग रही है. दिन में धूप के कारण ठंड का असर कम हो जाता है.

Also Read: Kal Ka Mausam: ठंड के आगोश से दूर बिहार, मंगलवार से तापमान में होगी और बढ़ोतरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel