[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 13 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी, लोगों के मोबाइल पर भेजा गया वार्निंग मैसेज, जानिए कब आएगा मानसून

बिहार में 13 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी, लोगों के मोबाइल पर भेजा गया वार्निंग मैसेज, जानिए कब आएगा मानसून

0
बिहार में 13 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी, लोगों के मोबाइल पर भेजा गया वार्निंग मैसेज, जानिए कब आएगा मानसून
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने 13 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. लोगों को मोबाइल फोन पर भी अलर्ट मैसेज भेजा गया है. लोगों के मोबाईल फोन में अचानक सायरन बजने लगा. इस आवाज से कई लोग सहम गए और घबराहट होने लगी. सभी लोग एक दूसरे से पूछताछ करने लगे. हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति साफ हो गई.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सक्रिय है. इसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल रहा है.

Whatsapp Image 2026 06 10 At 17.19.30
Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

IMD ने जारी किया इन 7 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की भी प्रबल संभावना है.

Whatsapp Image 2026 06 10 At 17.09.09
Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

11 और 12 जून को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 11 और 12 जून को कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Whatsapp Image 2026 06 10 At 17.19.46
Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

कई जिलों में हुई बारिश

बुधवार को मुजफ्फरपुर और मधुबनी में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया. दोनों जिलों में बारिश हुई. बगहा में सुबह से ही झमाझम बारिश दर्ज की गई. वहीं खगड़िया में तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए. मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की आशंका है. इसके अलावा 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई. बेगूसराय में तेज हवा के कारण एक बिजली का खंभा ऑटो पर गिर गया. हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया.

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है.

पटना में भी बदल सकता है मौसम

पटना में बुधवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

मानसून की दस्तक अब दूर नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. पूर्वी भारत की ओर इसकी रफ्तार बनी हुई है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 12 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है. इसके बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

गर्मी से राहत, लेकिन सावधानी जरूरी

फिलहाल मौसम में बदलाव से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन आंधी और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Also Read: बिहार के 94 लाख पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, सीएम सम्राट का ऐलान- अब हर महीने 10 तारीख को खाते में आएंगे पैसे

Previous article विधायक के ड्राइवर की हत्या का मामला, कोडरमा पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को दबोचा
Next article जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता में अंडर-13, 17 व 19 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel