[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Weather: पूरे बिहार में दो दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली

Bihar Weather: पूरे बिहार में दो दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली

0
Bihar Weather: पूरे बिहार में दो दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. बिहार में मौसम फिर बिगड़ गया है. इस बीच पटना मौसम विभाग ने 10 और 11 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान कुछ जिलों में भयंकर बारिश भी होगी. साथ ही कई जिलों में जोर से बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी.

Image 101

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, 10 सितंबर को किशनगंज, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश होगी. जबकि 11 सितंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा बाकी के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.

Image 102

15 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज से 15 सितंबर तक पूरे बिहार में भारी बारिश और बादल गरजने का दौर जारी रहेगा. इस दौरान अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधान रहने की अपील भी की गई है.

इस वजह से बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से बिहार में बिगड़ रहे मौसम को लेकर वजह भी बताई गई है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के सक्रिय होने से बिहार में नमी तेजी से बढ़ रही है और मानसूनी बादल घने हो रहे हैं. इसी वजह से राज्य में मौसम का रुख अचानक बदल गया है और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

पटना में मौसम का हाल…

पटना में मौसम की बात करें तो सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है. मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पटना में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: Bihar Cabinet: युवाओं के लिए नौकरी, जीविका भवन, आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ा मानदेय, कैबिनेट में 26 एजेंडों पर मुहर

Previous article Vande Bharat : पटना-दिल्ली का सफर अब और तेज, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द होगी शुरू, राजधानी से भी कम लगेगा समय
Next article Nepal Protests: क्या सच में सरकार सिर्फ एक बटन दबाकर कर देती है सोशल मीडिया बंद? जानें बैन करने का क्या है प्रोसेस
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel