[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Vidhan Sabha: एक दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब, लगाए गए सेंसर वाले माइक

Bihar Vidhan Sabha: एक दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब, लगाए गए सेंसर वाले माइक

0
Bihar Vidhan Sabha: एक दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब, लगाए गए सेंसर वाले माइक
सांकेतिक फोटो

Bihar Vidhan Sabha: अब विधानसभा की कार्यवाही हाइटेक दिखेगी. इसकी शुरुआत सोमवार को 18वीं विधानसभा के पहले सत्र से ही हो जायेगी. विधानसभा की पूरी कार्यवाही को अब पेपरलेस कर दिया गया है. सदस्यों के सवाल पूछने से लेकर जवाब पाने तक सभी काम टैबलेट की मदद से ऑनलाइन होगा. विधानसभा सदस्यों की सीट पर टैबलेट लगाये गये हैं.

विधानसभा सचिव समेत अन्य कर्मियों को भी टैबलेट दिये गये हैं. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा. यह सब कुछ नेशनल ई-विधान (नेवा) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा. विधानसभा सदस्य अपने मोबाइल फोन या टैबलेट पर नेवा ऐप इंस्टॉल करेंगे. यह एंड्रॉइड और आइओएस दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है. इससे पहले इस तरह की कार्यप्रणाली की शुरुआत विधान परिषद में हो चुकी है.

सदन में लगाये गये सेंसर वाले माइक और बड़े टीवी

विधानसभा में इ-विधान प्रोजेक्ट के तहत नये सेंसर वाले माइक लगाये गये हैं. इससे कार्यवाही अधिक बेहतर हो सकेगी मदद मिलेगी. सदन में छह बड़े टीवी लगाये गये हैं. किसी प्रस्ताव या विधेयक पर वोटिंग के दौरान इनमें रिजल्ट दिखेगा. मतदान के समय सदस्यों की गिनती दिखायी जायेगी. सदन में हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा दी गयी है. विधायक सदन में कही गयी बातों को सुनने के लिए हेड सेट इस्तेमाल करते हैं.

विधायकों को सुनने के लिए हेड सेट बदले गये हैं और नये हाइटेक हेडसेट लगाये गये हैं. हर सीट पर हेड सेट के साथ डिजिटल डिस्प्ले लगाया गया है. वॉल्यूम कम और ज्यादा करने के लिए सॉफ्ट बटन दिया गया है. डिस्प्ले पर वॉल्यूम डिजिटली दिखायी देता है. विधानसभा सचिवालय ने सदन के काम-काज को हाइटेक करने की जिम्मेदारी एनआइसी को सौंपी गयी है.

अधिक सुंदर बनाया गया सदन

सदन को पहले के मुकाबले सुंदर बनाया गया है. सीट के गद्दों को बदला गया है. नये विदेशी मार्बल लगाये गये हैं. इससे सदन की सुंदरता बढ़ गयी है. वेल के हिस्से में कारपेट बदला गया है. विधानसभा परिसर के लॉन में कोलकाता से मंगाकर मैक्सिकन घास लगायी गयी है. इसपर कदम रखने पर विधायकों को मखमली अहसास होगा. लॉन किनारे गेंदा और गुलदाउदी के पौधे लगाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:  हो जाएं सावधान, बिहार में 2 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Previous article जिले के सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की होगी व्यापक जांच
Next article अपहृत महिला की सिर कटी लाश पत्थर खदान से बरामद, अंधविश्वास में हुई हत्या
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel