[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train: ट्रेनों में पैसेंजर्स को इस तरह पता चलेगा खाना कब और कहां हुआ पैक, हो गई शुरूआत

Bihar Train: ट्रेनों में पैसेंजर्स को इस तरह पता चलेगा खाना कब और कहां हुआ पैक, हो गई शुरूआत

0
Bihar Train: ट्रेनों में पैसेंजर्स को इस तरह पता चलेगा खाना कब और कहां हुआ पैक, हो गई शुरूआत
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train: रेलवे की तरफ से खास पहल की गई है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन में मिलने वाले फूड पैकेट पर क्यूआर कोड की शुरुआत कर दी गई है, जिसका स्कैन कर पैकिंग का समय, बेस किचन और मूल्य की जानकारी ले सकेंगे. साथ ही खाने की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी.

रेलवे ने जारी किया निर्देश

इसके साथ ही वेंडर यात्रियों से ज्यादा कीमत नहीं वसूल सकेंगे. इससे पहले रेलवे ने खाने की गुणवत्ता और रसोइयों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. सूत्रों की मानें, तो प्रयोग के तौर पर पटना-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य वंदे भारत ट्रेनों में इसकी शुरुआत होने जा रही है. इसका निर्देश जारी कर दिया गया है.

दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों लगेंगे क्यूआर कोड

इसके अलावा दानापुर मंडल के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्रयोग के तौर पर क्यूआर कोड लगाये जा रहे हैं. आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन सफर के दौरान खान-पान की शिकायतों को दूर करने के लिए क्यूआर कोड की शुरुआत की जा रही है. कुछ जगहों पर इसे शुरू भी करा दिया गया है. जल्द ही विस्तार किया जायेगा.

रेलवे के अधिकारी करेंगे निगरानी

आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारी, सुपरसाइजर ऑफिस में बैठ कर निगरानी करते रहेंगे. आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए हाई फ्रिक्वेंसी वाले कैमरे और उपकरण लगाये जायेंगे, जो दिल्ली कंट्रोल रूम और क्यूआर कोड से जुड़े रहेंगे. यात्री जैसे ही अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे, खाने-पाने के चीजों की पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जायेगी. दरअसल, कई बार ट्रेन में खाने को लेकर पैसेंजर्स की तरफ से शिकायत की जाती है. ऐसे में क्यूआर कोड की सुविधा होने से शिकायतों को दूर किया जा सकेगा. कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के लिए इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा, पितृपक्ष और पूजा पर नहीं होगी कोई परेशानी

Previous article Voter Adhikar Yatra में शामिल हुए अखिलेश यादव, खुली जीप में एकसाथ दिखे राहुल-तेजस्वी-रोहिणी और अन्य नेता
Next article War 2 Box Office Collection Day 17: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धड़ाम, करोड़ों से गिरकर लाखों में पहुंचा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel