[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राजेंद्र नगर-आनंद विहार के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

राजेंद्र नगर-आनंद विहार के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

0
राजेंद्र नगर-आनंद विहार के बीच इस दिन से  चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की परेशानी होगी दूर
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: दिवाली-छठ पर्व के लिए ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राजेंद्र नगर टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एसी राजधानी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस स्पेशल ट्रेन से बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

राजेंद्र नगर टर्मिनल-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी स्पेशल

इस त्योहारी सीजन में ट्रेन नंबर 02309 (राजेंद्र नगर टर्मिनल-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी स्पेशल) सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी.

आनंद विहार टर्मिनल-राजेंद्र नगर टर्मिनल राजधानी स्पेशल

जबकि, ट्रेन नंबर 02310 (आनंद विहार टर्मिनल-राजेंद्र नगर टर्मिनल राजधानी स्पेशल) हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक कुल 12 फेरे लगाएगी.

मिलेंगी ये सुविधाएं

जानकारी के अनुसार, पूरी तरह एसी कोच वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन तेज रफ्तार से चलेगी. इसमें यात्रियों के लिए प्रीमियम सुविधाएं जैसे केटरिंग, वाइ-फाइ और स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा. रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन पटना, आरा, बक्सर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे बिहार-यूपी के लाखों यात्रियों को फायदा होगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सलाह दी है कि ट्रेन का स्टेटस हमेशा आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन 139 पर जरूर चेक करें.

ट्रेन का शेड्यूल

02309 राजेंद्र नगर-आनंद विहार: 20 अक्टूबर से 14 नवंबर तक (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार)

02310 आनंद विहार-राजेंद्र नगर: 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेनों में सीटें फुल

बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रेलवे ने दिवाली-छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है. इस कड़ी में विभिन्न राज्यों से बिहार आने के लिए कई सारी स्पेशन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. बावजूद इसके लोगों को यात्रा में परेशानी हो रही है क्योंकि सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं. इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें: भाजपा की रेणु देवी 7 करोड़ तो विनय बिहार भी हैं 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक, लग्जरी गाड़ियों के भी हैं शौकिन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel