[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train News: बिहार के इन दो जिलों में बनेगा रेल रिंग नेटवर्क, डिटेल में जानिए रेलवे की मेगा प्लानिंग

Bihar Train News: बिहार के इन दो जिलों में बनेगा रेल रिंग नेटवर्क, डिटेल में जानिए रेलवे की मेगा प्लानिंग

0
Bihar Train News: बिहार के इन दो जिलों में बनेगा रेल रिंग नेटवर्क, डिटेल में जानिए रेलवे की मेगा प्लानिंग
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की खास प्लानिंग तैयार कर ली गई है. पटना और भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क बनाए जाने की योजना है. इसके अलावा नया टर्मिनल के साथ-साथ नयी रेल लाइन बनाने की भी प्लानिंग की गई है. इसे लेकर डिटेल में जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी.

रेल सुविधाओं को किया जा रहा मजबूत

जानकारी के मुताबिक, पटना में फतुहा, हाजीपुर, सोनपुर और दानापुर से गुजरते हुए फतुहा तक रिंग नेटवर्क बनाया जायेगा. इसके साथ ही भागलपुर की बात करें तो, कहलगांव, नौवगछिया, खगड़िया, मुंगेर, बरौनी और सुल्तानगंज से गुजरते हुए भागलपुर तक रेल रिंग नेटवर्क बनाए जाने की प्लानिंग है. इसके साथ ही रेल सुविधाओं को देखते हुए भी कई योजनाएं बनायी गई है.

रेल लाइन को दी गई मंजूरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की माने तो, पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी और चौथी लाइन बनाने की योजना है. इसके साथ ही बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के लिए डबल लाइन को भी मंजूरी दी गई. मालूम हो सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन के लिए पहले ही स्वीकृति दे दी गई थी.

नवादा और नालंदा को नई गति

दरअसल, सोमवार को 3 नई अमृत भारत ट्रेनों और चार पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई. इस दौरान सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि रेल मंत्रालय की तरफ से नवादा और नालंदा के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 492.14 करोड़ की लागत से करीब 25.10 किलोमीटर लंबी नवादा-पावापुरी नई रेललाइन के निर्माण की मंजूरी दी गई. इससे बड़ा फायदा यह हो सकेगा कि दोनों जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

पारसनाथ और पावापुरी के बीच बढ़ सकेगी कनेक्टिविटी

पारसनाथ और पावापुरी के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. इसके साथ ही सीधी पहुंच से जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही राजगीर और बिहार शरीफ के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ सकेगी. इस तरह से बड़ी खास योजना बिहार के लिए तैयार की गई है.

Also Read: Aaj Bihar ka Mausam: दुर्गा पूजा की रौनक पर भारी बारिश का साया, पूर्णिया-कटिहार समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट

Previous article Dussehra 2025: विजयादशमी के दिन करें ये 5 काम, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Next article RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट, इन राज्यों में आज नहीं खुलेंगे बैंक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel