[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना-राजगीर एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल जारी, सुबह 9:20 पर खुलेगी, देखें पूरी डिटेल्स

पटना-राजगीर एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल जारी, सुबह 9:20 पर खुलेगी, देखें पूरी डिटेल्स

0
पटना-राजगीर एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल जारी, सुबह 9:20 पर खुलेगी, देखें पूरी डिटेल्स
स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना और राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. यह ट्रेन सोमवार से नियमित रूप से चलेगी. इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन कोई बिल्कुल नई नहीं है. इसे पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था. इसे लोग पलामू एक्सप्रेस के नाम से जानते थे. अब रेलवे ने इसे स्थायी सेवा में शामिल कर दिया है और इसके नंबर से 0 हटा दिया गया है. अब यह ट्रेन 13354/13353 नंबर के साथ रोजाना चलेगी.

टाइम टेबल जानिए

ट्रेन संख्या 13354 पटना-राजगीर एक्सप्रेस हर दिन सुबह 9:20 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी, जैसे राजेंद्रनगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौटा, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा. इससे इन इलाकों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 13353 राजगीर-पटना एक्सप्रेस दोपहर 3:10 बजे राजगीर से खुलेगी और शाम 7:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन भी वही सभी स्टेशन कवर करेगी, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को बराबर सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक ट्रेन को बंद किया जायेगा

राजगीर स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, 13353 ट्रेन का संचालन 6 अप्रैल से और 13354 ट्रेन का संचालन 7 अप्रैल से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही अभी जो 03250/03249 स्पेशल ट्रेन चल रही थी. उसे बंद कर दिया जाएगा. इस नई व्यवस्था से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को काफी फायदा होगा. राजगीर तक पहुंचना अब और आसान हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

Previous article बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम
Next article तोरपा में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel