[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train News: कटिहार-सिलीगुड़ी के बीच इस दिन से चलेगी पहली यात्री ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Bihar Train News: कटिहार-सिलीगुड़ी के बीच इस दिन से चलेगी पहली यात्री ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

0
Bihar Train News: कटिहार-सिलीगुड़ी के बीच इस दिन से चलेगी पहली यात्री ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Bihar Train

Bihar Train News: कटिहार और सिलीगुड़ी के बीच लंबे इंतजार के बाद अब रेल कनेक्टिविटी का सपना पूरा होने जा रहा है. रेल मंत्रालय ने कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस (15701/15702) को नियमित सेवा के रूप में शुरू करने का ऐलान किया है. इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा.

पहली यात्री सेवा किशनगंज-ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर

यह ट्रेन किशनगंज के ठाकुरगंज और अररिया रेल लाइन पर चलने वाली पहली यात्री सेवा होगी. अब तक इस रूट से केवल मालगाड़ियां संचालित होती थीं. नई ट्रेन सेवा से सीमांचल और उत्तर बंगाल के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों में इजाफा होगा.

समय और संरचना

  • ट्रेन संख्या 15701 कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस रोज़ सुबह 5:00 बजे कटिहार से चलेगी और 10:00 बजे सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचेगी.
  • वापसी में 15702 सिलीगुड़ी-कटिहार एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे सिलीगुड़ी से रवाना होकर शाम 6:00 बजे कटिहार पहुंचेगी.

यात्रा अवधि मात्र 5 घंटे होगी

ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य, 1 पावर कार और 1 लगेज-कम डिब्बा शामिल है. इसका प्राथमिक रखरखाव कटिहार में होगा.

20 छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहरेगी

इस ट्रेन का रूट छोटे कस्बों और बड़े शहरों को जोड़ते हुए कुल 20 स्टेशनों पर ठहरेगा. इनमें पूर्णिया, अररिया कोर्ट, जलालगढ़, ठाकुरगंज, गलगलिया, नक्सलबाड़ी और बाघडोगरा जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं. इससे स्थानीय यात्रियों, खासकर व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बल

रेल अधिकारियों का मानना है कि इस ट्रेन से कटिहार और सिलीगुड़ी के बीच यात्रा समय कम होगा. सीमांचल और उत्तर बंगाल के बीच व्यापारिक आवाजाही तेज होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. उद्घाटन के लिए इसे विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, बाद में इसे नियमित टाइमटेबल में शामिल किया जाएगा.

स्थानीय लोगों में उत्साह

कटिहार और किशनगंज के लोग इस पहल को ऐतिहासिक मान रहे हैं. किशनगंज के एक स्थानीय लोगों ने कहा कि, “यह ट्रेन हमारी यात्रा को आसान बनाएगी और समय की बचत होगी. लंबे समय से इस सेवा की मांग की जा रही थी, अब वह पूरी हो गई.” रेल मंत्रालय ने अधिकारियों को ट्रेन संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की निगरानी और सुनिश्चित अनुपालन का निर्देश दिया है.

Also Read: Bihar Politics: बिहार की इस सीट पर सियासी दंगल! लालू की पार्टी में टिकट की टक्कर, दो राजद नेत्री आमने-सामने

Previous article Pink Bus: बिहार के इस शहर को मिलेंगी 16 और पिंक बसें, इस आधार पर तय किया जाएगा रूट   
Next article Indian Students को Nepal में कैसे मिलता है MBBS का मौका, क्या भारत में मान्य है डिग्री?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel