[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train News: अब बक्सर तक चलेगी बिलासपुर एक्सप्रेस, जानिये कब से होगी शुरुआत और ट्रेन की टाइमिंग

Bihar Train News: अब बक्सर तक चलेगी बिलासपुर एक्सप्रेस, जानिये कब से होगी शुरुआत और ट्रेन की टाइमिंग

0
Bihar Train News: अब बक्सर तक चलेगी बिलासपुर एक्सप्रेस, जानिये कब से होगी शुरुआत और ट्रेन की टाइमिंग
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: बिहार के लोगों के लिए अब तक कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई. इसके साथ ही ट्रेनों का विस्तार भी किया गया. इस बीच अब खबर है कि बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का भी विस्तार कर दिया गया है. दरअसल, यह साप्ताहिक ट्रेन अब बक्सर तक जायेगी. जिससे यात्रियों को बड़ा फायदा हो सकेगा. पैसेंजर्स को यह सुविधा 10 अक्टूबर से मिल सकेगी.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर (22843) बिलासपुर-पटना-बक्सर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से बिलासपुर से 20:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 13:48 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. पटना जंक्शन से 13:55 बजे खुलने के बाद यह 14:11 बजे दानापुर, 14:29 बजे बिहटा, 14:50 बजे आरा और 16:10 बजे बक्सर पहुंचेगी.

वापसी में क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

गाड़ी नंबर (22844) बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से बक्सर से 21:35 बजे खुल कर 21:49 बजे डुमरांव, 22:03 बजे रघुनाथपुर, 22:17 बजे बिहिया, 22:45 बजे आरा, 23:06 बजे बिहटा, 23:28 बजे दानापुर और 00:03 बजे पटना पहुंचेगी और अगले दिन 17:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

क्या होगा लोगों को फायदा?

बक्सर तक बिलासपुर एक्सप्रेस के चलने से बक्सर और डुमरांव के यात्रियों को बड़ा फायदा मिल सकेगा. दरअसल, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा या बिलासपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहरों तक जाना आसान हो सकेगा. दरअसल, अब तक यात्रियों को पटना या फिर दूसरे किसी बड़े स्टेशन पर उतरकर जाना पड़ता था. लेकिन, बक्सर तक ट्रेन के परिचालन से इन शहरों तक जाना बेहद आसान हो सकेगा.

रोजगार और व्यापार को बढ़ावा

दरअसल, इस सुविधा से गंगा क्षेत्र के यात्रियों को सीधे औद्योगिक बेल्ट से जोड़ने के साथ-साथ अब आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके साथ ही रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना बढ़ गई है.

Also Read: Patna Metro: आज से पटना में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, पहले फेज में कहां तक होगा सफर और क्या है किराया, यहां जानिये सब कुछ

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ऐसी होगी कहानी, अरमान और अभीरा पहुचेंगे कॉलेज, मायरा बनेगी सपोर्ट सिस्टम
Next article तुरंत करें GATE 2026 के लिए Apply, नहीं तो देनी होगी लेट फीस
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel