[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train: खुशखबरी! बिहार में पहली बार सोलर पैनल से लैस होंगी ट्रेनें, मिलेंगे ये तीन बड़े फायदे

Bihar Train: खुशखबरी! बिहार में पहली बार सोलर पैनल से लैस होंगी ट्रेनें, मिलेंगे ये तीन बड़े फायदे

0
Bihar Train: खुशखबरी! बिहार में पहली बार सोलर पैनल से लैस होंगी ट्रेनें, मिलेंगे ये तीन बड़े फायदे
बिहार में अब ट्रेनें सोलर पैनल से होगी लैस (एआई जेनरेटेड इमेज)

Bihar Train: बिहार में रेलवे की तरफ से एक खास पहल की गई है. दरअसल, पहली बार यहां ट्रेनों में लगे एसी और पंखे अब सोलर पैनल से चलेंगे. पटना जंक्शन समेत दानापुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें अब जल्द ही सोलर पैनल से लैस होंगी. इससे रेलवे की बिजली के साथ-साथ डीजल की भी बचत होगी. इससे रेलवे को बड़ा आर्थिक मदद पहुंचेगा.

कैंपेन कोच से की जा रही शुरुआत

जानकारी के मुताबिक, इसकी शुरुआत कैंपेन कोच से की जा रही हैं. दानापुर रेलवे यार्ड में तैयार होगी और जल्द ही इसे ट्रैक पर रेलकर्मियों के लिए दौड़ाया जायेगा. जो ट्रैक के मेंटनेंस समेत अन्य निर्माण कार्य के उपयोग के लिए किया जायेगा. एक कोच में 70 से 72 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है. कैंपेन कोच के ऊपर रूप टॉप फ्लेक्सिबल सोलर प्लेट लगाया गया है, जिससे हर रोज करीब 40 से 50 यूनिट बिजली मिल सकेगी.

दरअसल, ये पैनल हल्के होने के साथ-साथ इसे लगाने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है. सोलर सिस्टम से लैस इस कोच में हर साल लगभग डेढ़ लाख रुपये की बिजली की बचत होगी. इसी क्रम में जल्द ही यात्री कोच के लिए भी सोलर सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे अब कोच के अंदर लगे एसी-पंखे को सोलर सिस्टम से चलाया जा सकता है.

क्या कहना है रेलवे अधिकारियों का?

रेलवे अधिकारियों की माने तो, पहली बार रेल के कोच सोलर पैनल से लैस होने जा रहे हैं. इससे पंखे, लाइट और चार्जिंग स्लॉट काम करेंगे. हर कोच में 120 किलोग्राम के वजन का पैनल इंस्टॉल किया जायेगा, जो 15 से 20 यूनिट (केडब्ल्यूएच) एनर्जी रिलीज करेगा. सोलर एनर्जी से यात्रियों की पावर की जरूरतें पूरा करने की इस तरह की कवायद में यह नया प्रयोग है. जानकारों के मुताबिक, कैंपेन कोच के बाद मेमू और इंटरसिटी एक्सप्रेस में इसका प्रयोग करने की तैयारी की जा रही है. इसके बाद एसी कोच में किया जायेगा.

सोलर पैनल लगाने से होंगे तीन बड़े फायदे

बोगियों में सोलर पैनल लगाने से तीन फायदे होंगे.

  • पावर कार में लगने वाले डीजल की बचत होगी.
  • पावर कार हट जाने से दो एक्स्ट्रा यात्री कोच लगाये जा सकेंगे.
  • यात्रियों को पावर कार यानी जेनरेटर की शोर से भी मुक्ति मिलेगी.

इतना ही नहीं, पावर कार में आये दिन धुआं निकलने से चिंगारी जैसी घटनाएं होती हैं. ऐसे में इसके हट जाने से इस समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल जायेगी. साथ ही एलएचबी कोच में लगाये जाने वाले बोगियों को पावर सप्लाई देने के लिए पावर कार लगाने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में पावर कार में लगने वाले डीजल की बचत होगी.

दानापुर मंडल ट्रायल करने वाला पहला डिवीजन

जानकारी के मुताबिक, पूरे पूर्व मध्य रेलवे में दानापुर मंडल पहला डिवीजन है, जहां सोलर पैनल से लैस कैंपेन कोच का ट्रायल किया जा रहा है. ट्रायल के बाद जल्द ही जोन के धनबाद, डीडीयू, समस्तीपुर समेत पांचों मंडल में इस्तेमाल किया जायेगा.

Also Read: CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश खरमास बाद फिर निकलेंगे यात्रा पर, जानिए मकसद और किस जिले से होगी शुरुआत

Previous article Aadhaar PVC Card New Rates: आधार कार्ड यूजर्स को झटका! अब PVC कार्ड के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें क्या है नया नियम
Next article T20 World Cup 2026: ICC का सख्त रुख, भारत में ही खेलने होंगे बांग्लादेश के मैच, वरना होगी बड़ी कार्रवाई
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel