[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराई पैसेंजर ट्रेन

Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराई पैसेंजर ट्रेन

0
Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराई पैसेंजर ट्रेन
पैसेंजर ट्रेन से टकराई रोटावेटर ट्रैक्टर की तस्वीर

Bihar Train Accident: बिहार के भोजपुर जिले में आज मंगलवार की सुबह भयंकर ट्रेन एक्सीडेंट होते-होते टल गया. दरअसल, पैसेंजर ट्रेन आरा से सासाराम की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन उदवंतनगर के पास एक रोटावेटर ट्रैक्टर(कृषि यंत्र) से टकरा गई. यह घटना 5/22 किलोमीटर पोस्ट के पास हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इस दौरान गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी. साथ ही इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. दरअसल, ट्रेन आरा स्टेशन से सुबह 7:44 बजे रवाना हुई थी. लगभग 10 मिनट बाद गड़हनी स्टेशन मास्टर एसके सिंह को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन एक कृषि यंत्र रोटावेटर से टकरा गई है. मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने पाया कि ट्रेन का इंजन रोटावेटर से टकराया है, जिसे ट्रैक्टर से जोड़ा गया था. टक्कर के बाद ट्रेन को घटनास्थल पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या बताया?

इस पूरी घटना को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर के पास पैसेंजर ट्रेन रोटावेटर ट्रैक्टर से टकराया है. लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह के वक्त ज्यादा कोहरा होने की वजह से रोटावेटर ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक नहीं दिखा. इस दौरान चालक ट्रैक्टर से गिर गया और बाल-बाल बच गया.

सीमांचल एक्सप्रेस पर हुई थी फायरिंग

मालूम हो, इससे पहले आरा के पास चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के आस-पास सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव और फायरिंग की गई थी. इस घटना में जनरल बोगी का शीशा भी टूट गया. साथ ही यात्रियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. घटना को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद आज बड़ा हादसा भोजपुर जिले में ही होते-होते टल गया.

Also Read: Bihar News: बिहार में खिलाड़ियों के लिये 1 जनवरी से खुल जायेगा पोर्टल, जानिये कब तक कर सकेंगे आवेदन

Previous article Masala Methi Puri Recipe: सफर के लिए बेस्ट मसाला मेथी पूरी, देर तक नहीं होती खराब
Next article यह फैसला मेरे हाथ में नहीं… एशेज में हार के बाद कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel