[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर लटक रही कार्रवाई की तलवार

हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर लटक रही कार्रवाई की तलवार

0
हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर लटक रही कार्रवाई की तलवार
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Driving License: बिहार में यातायात नियमों की अनदेखी करना अब वाहन चालकों को भारी पड़ने वाला है. हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन के कागजात अपडेट नहीं रखना और बार-बार नियम तोड़ना सीधे ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई की वजह बन रहा है. राज्यभर में हजारों वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है और कई के लाइसेंस रद्द भी किए जा चुके हैं.

4 हजार 514 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाते हुए यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रदेश में कुल 52 हजार 678 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है. अब तक 4 हजार 514 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं. वहीं, 165 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर दिए गए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, अधिकतर मामले ऐसे वाहन चालकों के हैं, जिन्होंने एक ही नियम को बार-बार तोड़ा है. खासकर हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और कागजात की लापरवाही करने वाले लोग इस कार्रवाई की जद में आए हैं.

मुजफ्फरपुर में 6 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस होंगे सस्पेंड!

मुजफ्फरपुर जिले में 6 हजार 143 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यहां अब तक 872 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 30 लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. वहीं, भागलपुर में 9 हजार 766 लाइसेंस निलंबन की सूची में शामिल हैं.

पटना जिले में होगी सबसे ज्यादा कार्रवाई

सबसे ज्यादा कार्रवाई पटना जिले में होने जा रही है. राजधानी पटना में यातायात नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन सामने आया है. यहां 34 हजार 561 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे. इसके उलट लखीसराय में सबसे कम मामले सामने आए हैं, जहां सिर्फ दो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई प्रस्तावित है.

एमवीआई ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर क्या बताया?

एमवीआई राकेश रंजन ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर उनकी अनुशंसा के बाद ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि के दौरान वाहन चलाने पर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर निलंबन के दौरान भी नियमों का उल्लंघन किया गया, तो ड्राइविंग लाइसेंस को पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर निलंबन अवधि में चालक वाहन नहीं चलाता और कोई नियम नहीं तोड़ता है, तो तीन महीने बाद निलंबन स्वतः समाप्त हो जाता है. परिवहन विभाग का कहना है कि इस सख्ती का मकसद लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को कम करना है.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री वालों को बड़ी राहत, दस्तावेज बुकिंग से हटाया गया OTP, अब सिर्फ मोबाइल नंबर से होगा काम

Previous article Giridih News :जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने पर जोर
Next article नशापान से भटक रही है युवा पीढ़ी : निदेशक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel