[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, AC में बैठकर देख सकेंगे घाटों का खूबसूरत नजारा, जानें रूट और खासियत

अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, AC में बैठकर देख सकेंगे घाटों का खूबसूरत नजारा, जानें रूट और खासियत

0
अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, AC में बैठकर देख सकेंगे घाटों का खूबसूरत नजारा, जानें रूट और खासियत
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Patna Water Metro: पटना के लोगों को जल्द ही गंगा नदी में वाटर मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है. अगस्त से इस सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है. पहले चरण में वाटर मेट्रो दीघा घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक चलेगी. परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. बाकी काम भी तेजी से किया जा रहा है.

तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

वाटर मेट्रो के संचालन के लिए गांधी घाट की जेटी पर चार्जिंग प्वाइंट तैयार कर लिया गया है. यहां ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जा चुका है. वहीं दीघा घाट, गांधी घाट और कंगन घाट पर टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

एक साथ 75 यात्री कर सकेंगे सफर

42 मीटर लंबे इस आधुनिक इलेक्ट्रिक जहाज में 50 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा 25 यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकेंगे. जहाज में बड़ा एयर कंडीशंड हॉल बनाया गया है. यात्रियों के लिए एलसीडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल सूचना प्रणाली और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

सफर के साथ मिलेगा गंगा का खूबसूरत नजारा

वाटर मेट्रो की सबसे खास बात इसकी बड़ी-बड़ी ग्लास विंडो होंगी. इन खिड़कियों से यात्री गंगा नदी का मनमोहक दृश्य, घाटों की रौनक और शाम की गंगा आरती का आनंद ले सकेंगे. यही वजह है कि यह सेवा पर्यटकों के लिए भी बड़ा आकर्षण बनने वाली है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिर्फ 30 मिनट में होगी चार्ज

यह इलेक्ट्रिक वाटर मेट्रो दो शक्तिशाली बैटरियों से चलेगी. गायघाट स्थित चार्जिंग स्टेशन पर इसकी बैटरियां सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाएंगी. एक बार चार्ज होने के बाद यह करीब डेढ़ घंटे तक लगातार चल सकेगी.

अगले चरण में इन जगहों तक पहुंचेगी सेवा

सरकार की योजना दूसरे चरण में इस सेवा का विस्तार करने की है. इसके तहत वाटर मेट्रो को दानापुर के नासरीगंज, कोनहारा घाट, सोनपुर, हरिहरनाथ और पानापुर तक चलाया जाएगा. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा.

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Previous article लखीसराय मंडी में आज क्या है अनाज का भाव, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों के ताजा रेट
Next article बंगाल में खुलेंगीं 8,000 बंद फैक्टरियां, बोले डिंडा- एमएसएमइ बनेगा विकास का इंजन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel