[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के शिक्षकों को अब वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग का सख्त फरमान, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

बिहार के शिक्षकों को अब वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग का सख्त फरमान, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

0
बिहार के शिक्षकों को अब वॉट्सऐप पर नहीं मिलेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग का सख्त फरमान, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher News: बिहार में अब वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी लेने की मनमानी पूरी तरह बंद कर दी गई है. बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी. भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने इसे लेकर कड़े शब्दों में आदेश जारी किया है.

जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि आकस्मिक अवकाश लेने के लिए अब सिर्फ वॉट्सऐप मैसेज या मौखिक सूचना मान्य नहीं होगी. हर पदाधिकारी और कर्मी को सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति लेनी होगी. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या कहा?

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि हाल के दिनों में कई मामले सामने आए हैं. कई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से गायब हो जाते हैं. कुछ लोग सिर्फ वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर छुट्टी मान लेते हैं. विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है.

आदेश में कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही से सरकारी काम प्रभावित हो रहा है. छात्रों से जुड़े कार्यों में बाधा आ रही है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विशेष परिस्थिति को छोड़कर बिना अनुमति अवकाश स्वीकार नहीं होगा.

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

राज कुमार शर्मा ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसमें विभागीय कार्रवाई के साथ वेतन रोकने और अनुशासनात्मक दंड तक की कार्रवाई शामिल है.

शिक्षा विभाग ने जारी किया फॉर्मेट

आकस्मिक अवकाश को लेकर विभाग ने अब एक तय फॉर्मेट भी जारी किया है. इस फॉर्मेट में शिक्षकों को आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन में कर्मचारी का नाम, पदनाम और शाखा का नाम लिखना होगा. कुल स्वीकृत आकस्मिक अवकाश और पहले ली गई छुट्टियों की संख्या भी बतानी होगी.

इसके अलावा अवकाश की अवधि, छुट्टी लेने का कारण और शेष अवकाश की जानकारी देना जरूरी होगा. अवकाश के दौरान कौन कर्मी कार्य देखेगा, उसका नाम भी आवेदन में दर्ज करना होगा. अधूरा आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

डिजिटल मैसेज के आधार पर छुट्टी नहीं होगी मान्य

विभाग ने साफ किया है कि केवल डिजिटल मैसेज या अनौपचारिक सूचना के आधार पर छुट्टी मान्य नहीं होगी. सभी को नियमों का पालन करना होगा. इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के कर्मियों में हलचल है. विभाग का कहना है कि यह कदम वर्किंग कल्चर को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. इससे कार्यालयों में अनुशासन कायम रहेगा और कामकाज में सुधार होगा.

Also Read: बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

Previous article Giridih News :मारपीट में युवक और महिला घायल
Next article बहन को दही-चूड़ा पहुंचाने गया युवक बाइक से गिरकर घायल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel