[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दक्षता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन शुरू करने की प्रक्रिया तेज, डीपीओ का आदेश जारी

दक्षता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन शुरू करने की प्रक्रिया तेज, डीपीओ का आदेश जारी

0
दक्षता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन शुरू करने की प्रक्रिया तेज, डीपीओ का आदेश जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teachers News: (अंबर की रिपोर्ट)
पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सभी सरकारी, राजकीयकृत, बुनियादी, परियोजना माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है. इस पत्र में कहा गया है कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत नियुक्त और योगदान कर चुके नव नियुक्त विशिष्ट शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाए.

दक्षता परीक्षा पास शिक्षकों को मिलेगा वेतन

डीपीओ द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने दक्षता परीक्षा तृतीय एवं चतुर्थ चरण उत्तीर्ण कर लिया है और विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान दे चुके हैं, उनके वेतन भुगतान की कार्रवाई की जाए. इसके लिए उनका PRAN नंबर भी आवंटित हो चुका है.

प्रधानाचार्यों को जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश

सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित प्रपत्र में PRAN नंबर अंकित करते हुए अनुपस्थिति विवरणी जल्द उपलब्ध कराएं. ताकि वेतन भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो.

वेतन प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर

डीपीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी शिक्षक को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े.

also read: रौशन आनंद के भाई प्रिंस का नेपाल के होटल में मिला शव, खान सर की ओर से दर्ज FIR में था नाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel