[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Teacher Transfer: अब जिला स्तर पर ही निपटेंगी शिक्षकों के ट्रांसफर की शिकायतें, 8 सदस्यीय टीम बनाई गई

Bihar Teacher Transfer: अब जिला स्तर पर ही निपटेंगी शिक्षकों के ट्रांसफर की शिकायतें, 8 सदस्यीय टीम बनाई गई

0
Bihar Teacher Transfer: अब जिला स्तर पर ही निपटेंगी शिक्षकों के ट्रांसफर की शिकायतें, 8 सदस्यीय टीम बनाई गई
Bihar education department

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर और इससे जुड़ी सभी शिकायतों का समाधान अब जिला स्तर पर करने का फैसला किया है. इसके लिए हर जिले में एक जिला स्थापना समिति बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी (DM) करेंगे. इस समिति में टोटल 8 लोग होंगे.

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि समिति में डीएम के अलावा उप विकास आयुक्त (DDC), अपर जिला दंडाधिकारी (ADM), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) और डीएम के स्तर से चुने गए अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के एक पदाधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा, एक वरीय महिला उप समाहर्ता (अगर यह पद उपलब्ध न हो तो कोई अन्य महिला पदाधिकारी) और अल्पसंख्यक वर्ग से एक पदाधिकारी भी सदस्य होंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) इस समिति के सदस्य सचिव होंगे.

इस समिति के पास क्या-क्या अधिकार

जिले के भीतर शिक्षकों का ट्रांसफर करना.
अंतर-जिला ट्रांसफर के लिए अनुशंसा देना.
ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करना.
स्वीकृत रिक्त पदों की सीमा तक प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) देना.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिक्षकों के लिए खुशखबरी

सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है. इसका उद्देश्य है कि शिक्षकों की ट्रांसफर और शिकायतों से जुड़े मामले जल्दी निपटाए जा सकें और शिक्षकों को अनावश्यक रूप से पटना या अन्य जगहों के चक्कर न लगाने पड़ें.

जिला स्तर पर समिति बनने से प्रक्रिया तेज होगी और स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता भी बढ़ेगी. साथ ही, यह भी उम्मीद है कि इससे शिक्षकों को समय पर उचित समाधान मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: टिफिन बॉक्स में किसान से 20000 लेते धराये राजस्व कर्मचारी, औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Previous article Bettiah : राजस्व महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीओ ने की बैठक
Next article सात मवेशियों के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप जब्त
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel