[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायत, दफ्तरों के चक्कर काटने से शिक्षकों को मिली मुक्ति

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायत, दफ्तरों के चक्कर काटने से शिक्षकों को मिली मुक्ति

0
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायत, दफ्तरों के चक्कर काटने से शिक्षकों को मिली मुक्ति
शिक्षा विभाग

Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. अब उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. विभाग का मकसद है कि शिक्षकों की शिकायतों का निपटारा उनके जिले या प्रखंड स्तर पर ही हो जाए, ताकि उन्हें बार-बार पटना का रुख न करना पड़े.

शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में साफ कहा गया है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान यथासंभव स्थानीय स्तर पर किया जाए. इससे शिक्षकों का समय बचेगा और स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी.

जिला और प्रखंड स्तर पर होगा शिकायतों का निपटारा

नई व्यवस्था के तहत जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजित जनता दरबार को शिकायत निवारण का प्रमुख माध्यम बनाया गया है. विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर होने वाले जनता दरबार में शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान किया जाए.

शिक्षा विभाग का कहना है कि जनता दरबार की व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी शिकायत लेकर सीधे राज्य मुख्यालय पहुंच रहे हैं. इससे शिक्षकों को भी परेशानी होती है और विभागीय कामकाज पर भी असर पड़ता है.

मुख्यालय पर निर्भरता कम करने का प्रयास

विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे जनता दरबार, ई-शिक्षाकोष पोर्टल और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था का बेहतर उपयोग करें. इसके जरिए शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए.

शिक्षा विभाग का मानना है कि अगर अधिकतर समस्याओं का समाधान जिले और प्रखंड स्तर पर ही हो जाए तो राज्य मुख्यालय पर दबाव कम होगा.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पहले से मौजूद है सुविधा

शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा पहले से उपलब्ध है. इस पोर्टल पर एक विशेष ग्रीवांस मॉड्यूल तैयार किया गया है, जहां शिक्षक अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से सभी प्रकार की शिकायतें दर्ज कर सकते हैं.

शिक्षकों द्वारा दर्ज शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में की जाती है. विभागीय अधिकारी इन मामलों की प्रगति पर नजर रखते हैं और समाधान की स्थिति की समीक्षा करते हैं.

लंबित शिकायतों को लेकर विभाग सख्त

विभागीय समीक्षा में यह सामने आया है कि कई जिलों में अब भी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं. इसी वजह से शिक्षा विभाग ने शिकायत निपटारे की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह और समयबद्ध बनाने के लिए नया एसओपी लागू किया है.

नई व्यवस्था में यह भी तय किया गया है कि किस प्रकार की शिकायत का समाधान किस स्तर पर किया जाएगा और संबंधित अधिकारी की क्या जिम्मेदारी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं पर रहेगा विशेष फोकस

शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी में स्थानांतरण से जुड़े मामलों को अलग रखा गया है. इसके अलावा वेतन भुगतान, सेवा संबंधी समस्याएं और अन्य प्रशासनिक शिकायतों के निपटारे के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है.

विभाग का कहना है कि शिक्षकों को अपने कार्यस्थल के पास ही समाधान मिले, ताकि वे कार्यालयों के चक्कर लगाने में समय बर्बाद करने के बजाय पूरी निष्ठा के साथ विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर सकें. इससे शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन नपवाना हुआ दोगुना महंगा, सासामूसा चीनी मिल फिर चलेगी, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

अब 30 दिनों में मिलेगी फैक्ट्री खोलने की मंजूरी, बिहार में लागू हुआ सिंगल विंडो सिस्टम

Previous article BYD लेकर आ रही है Seal U SUV, भारत में दिखाया अपना एडवांस DM-i हाइब्रिड सिस्टम
Next article महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel