[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने तक होगा तैयार, पटना को जाम से मिलेगी राहत

मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने तक होगा तैयार, पटना को जाम से मिलेगी राहत

0
मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने तक होगा तैयार, पटना को जाम से मिलेगी राहत
स्थल निरीक्षण करते पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल

Bihar Road Development: पटना में जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है. मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद करबिगहिया और आसपास के इलाकों में यातायात काफी सुगम हो जाएगा. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से आर ब्लॉक, जीपीओ गोलंबर, मीठापुर, करबिगहिया और कंकड़बाग तक आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

सचिव ने किया स्थल निरीक्षण

शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने तकनीकी टीम और अभियंताओं के साथ पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की. सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सुरक्षा मानकों पर जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा. साथ ही तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश भी दिए. फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन और एप्रोच रोड का भी बारीकी से जायजा लिया गया.

1730 मीटर लंबी परियोजना

यह फ्लाईओवर लगभग 1730 मीटर लंबा है. इसकी अनुमानित लागत करीब 292.74 करोड़ रुपये है. फिलहाल नींव का काम पूरा हो चुका है. सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है.

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा पूरा प्रोजेक्ट

पहले चरण में जीपीओ गोलंबर से पुराने बस स्टैंड तक जुलाई तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने की योजना है.

करबिगहिया जाम से मिलेगी राहत

इस फ्लाईओवर के बनने से करबिगहिया स्टेशन के आसपास लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. वाहनों को शहर के अंदरूनी रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

फ्लाईओवर मीठापुर गोलंबर को सीधे एनएच-30 बाईपास से जोड़ेगा. इससे बाहरी और अंतर-शहरी वाहनों को तेज और आसान रास्ता मिलेगा. इस परियोजना से पटना की ट्रैफिक व्यवस्था आधुनिक और जाममुक्त बनने की ओर बढ़ेगी.

Also Read: अरुण योगीराज बनाएंगे बिहार के इस मंदिर में 18 फीट ऊंचे नंदी भगवान, अयोध्या में कर चुके हैं रामलला की दिव्य प्रतिमा का निर्माण

Previous article सुपौल में लंबित नीलाम पत्र वादों पर डीएम सख्त, राजस्व वसूली बनी टॉप प्रायोरिटी
Next article बेगूसराय में नाबालिग अपहृता मुजफ्फरपुर से बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel