[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Road Development: बिहार में इन दो जिलों के बीच दोगुनी चौड़ी होगी सड़क, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

Bihar Road Development: बिहार में इन दो जिलों के बीच दोगुनी चौड़ी होगी सड़क, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

0
Bihar Road Development: बिहार में इन दो जिलों के बीच दोगुनी चौड़ी होगी सड़क, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Development: बिहार में लगातार कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर के बीच पकड़ीदयाल-मीनापुर मार्ग को दोगुना चौड़ा किया जाएगा. जिससे चार जिलों के बीच आवागमन आसान हो सकेगा. फिलहाल सड़क की चौड़ाई पांच मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है.

11 करोड़ रुपये खर्च अनुमानित

जानकारी के मुताबिक, सड़क के दोनों तरफ नाले का भी निर्माण किया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में लोगों को जल जमाव की परेशानी नहीं झेलनी पड़े. सड़क के चौड़ीकरण में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल यह सड़क सिंगल लेन की है, जिस कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है.

भारी गाड़ियों का दबाव बढ़ने से परेशानी

इसके साथ ही फिलहाल इस सड़क से परेशानी तब सबसे ज्यादा होती है जब गोरखपुर से होकर शिवहर, सीतामढ़ी और नेपाल जाने वाली भारी गाड़ियों का दबाव बढ़ जाता है. बड़ी-बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाने के कारण छोटी गाड़ियों से आना-जाना करने वालों और आम लोगों को चलने में भी परेशानी होती है. कई घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है.

जाम की झंझट से छुटकारा

हालांकि, सड़क चौड़ी होने के बाद जाम की झंझट से छुटकारा तो मिलेगा लेकिन इसके साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आ सकेगी. इसके साथ ही सड़क चौड़ी होने से सीधा फायदा पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के लोगों को होगा. यहां से गोरखपुर जाना भी लोगों के लिए आसान होगा. इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और व्यापारिक आयत और निर्यात में भी आसानी हो सकेगी.

स्कूल-कॉलेज जाना होगा आसान

इसके साथ ही जाम की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और आपातकालीन सेवाओं को होती थी. दरअसल, एंबुलेंस और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना कई बार मुश्किल हो जाता था. लेकिन, सड़क चौड़ी होने से कई समस्याओं का समाधान हो सकेगा.

Also Read: Bihar Train News: राजगीर से आनंद विहार के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

Previous article 32 ट्रेनों में जुड़ेंगे नए डिब्बे, त्योहारी सीजन में बिहार के यात्रियों को राहत
Next article Nepali Dal Bhaat Recipe: नेपाल का स्वाद अब पाएं घर पर, मिनटों में करें इसे तैयार  
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel