[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में अब हाईटेक तकनीक से बनेंगी सड़कें, पदभार संभालते ही मंत्री शैलेंद्र ने बताया आगे का प्लान

बिहार में अब हाईटेक तकनीक से बनेंगी सड़कें, पदभार संभालते ही मंत्री शैलेंद्र ने बताया आगे का प्लान

0
बिहार में अब हाईटेक तकनीक से बनेंगी सड़कें, पदभार संभालते ही मंत्री शैलेंद्र ने बताया आगे का प्लान
मंत्री शैलेंद्र ने संभाला पदभार

Bihar Politics: बिहार के नए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को विभाग का कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना की. इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी ली. कार्यभार संभालने के दौरान विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

महाराष्ट्र-गुजरात जैसी तकनीक लाने की तैयारी

पदभार ग्रहण करते ही मंत्री कुमार शैलेंद्र एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने कहा कि बिहार में अभी महाराष्ट्र और गुजरात की तरह आधुनिक तकनीक के साथ सड़क निर्माण का काम नहीं हो रहा है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में सड़क और पुल निर्माण को नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत है. इसके लिए विभागीय इंजीनियरों को दूसरे राज्यों में भेजा जाएगा ताकि वे आधुनिक तकनीक और निर्माण की बारीकियां सीख सकें.

मंत्री ने कहा- मैं खुद सिविल इंजीनियर हूं

मंत्री ने कहा कि वह खुद सिविल इंजीनियर हैं और विकास कार्यों में अपनी तकनीकी समझ का पूरा इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के साथ हर परियोजना को गहराई से समझा जाएगा और फिर योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा. उनका फोकस सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तेज क्रियान्वयन पर रहेगा.

नीतीश कुमार के रोडमैप को देंगे नई रफ्तार

कुमार शैलेंद्र ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है. मंत्री ने कहा कि आज बिहार के किसी भी हिस्से से पटना पांच घंटे में पहुंचना संभव हुआ है. अब सरकार उसी रोडमैप को और बेहतर गति से आगे बढ़ाएगी.

बड़ी परियोजनाओं की ली जानकारी

विभागीय बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को कई अहम परियोजनाओं की जानकारी दी. इसमें दिल्ली-कोलकाता एनएच-19, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एनएच-27, पटना-गया-डोभी कॉरिडोर, आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और पटना रिंग रोड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. अधिकारियों ने इन परियोजनाओं की प्रगति और राज्य के लोगों को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

शीर्ष नेताओं का जताया आभार

पथ निर्माण मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी दी है और वे पूरी ईमानदारी से इसे निभाने का प्रयास करेंगे.

Also Read: बिहार में 5000 नौकरियों पर बड़ा अपडेट, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा- अब नियुक्ति प्रक्रिया होगी तेज

Previous article Sitamarhi News: सीतामढ़ी में निगरानी का एक्शन: पुपरी इंस्पेक्टर का रीडर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next article सरकारी स्कूलों के बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel