[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बढ़ी ड्यूटी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करना होगा काम

बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बढ़ी ड्यूटी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करना होगा काम

0
बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बढ़ी ड्यूटी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करना होगा काम
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने लंबित मामलों के तेजी से निष्पादन को लेकर बड़ा कदम उठाया है. विभाग के सचिव जय सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों के राजस्व अपर समाहर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. बैठक में हड़ताल के दौरान लंबित हुए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया गया.

सुबह और रात में भी करना होगा काम

सचिव ने निर्देश दिया कि सभी राजस्व कर्मचारी अतिरिक्त समय देकर काम पूरा करें. इसके तहत कर्मचारियों को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक काम करने को कहा गया है. सरकार का मकसद है कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

वेतन भुगतान में भी तेजी लाने का आदेश

बैठक में सचिव ने स्थापना से जुड़े मामलों को भी जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया. खास तौर पर अंचल अधिकारियों के लंबित वेतन भुगतान को प्राथमिकता देने को कहा गया है. विभाग ने सभी जिलों को साफ निर्देश दिया है कि कर्मचारियों से जुड़े जरूरी मामलों में देरी नहीं होनी चाहिए.

राजस्व न्यायालयों में लगेगा वीसी सिस्टम

राजस्व न्यायालयों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी विभाग काम कर रहा है. सचिव ने सभी राजस्व न्यायालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाने की तैयारी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. इससे सुनवाई और प्रशासनिक कामकाज को और आसान बनाने में मदद मिलेगी.

मलमास मेला की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में नालंदा जिले में होने वाले मलमास मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया. इस बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट को मिला हाई सिक्योरिटी कवच, सीएम सम्राट की मौजूदगी में CISF ने संभाली जिम्मेदारी

Previous article Sitamarhi: परसौनी-रीगा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Next article प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel