[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, 30 दिसंबर तक जरूरी ई-केवाईसी, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी

राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, 30 दिसंबर तक जरूरी ई-केवाईसी, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी

0
राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, 30 दिसंबर तक जरूरी ई-केवाईसी, नहीं तो बढ़ेगी परेशानी
राशन कार्ड (सांकेतिक कार्ड)

Ration Card: राशन कार्डधारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. सही और पात्र लोगों तक राशन पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी क्रम में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विशेष ई-केवाईसी कैंप लगाए जा रहे हैं. सभी राशन कार्डधारियों को तय समय सीमा के भीतर आधार सीडिंग कराना होगा.

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत राशन पाने वाले सभी लाभुकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी हो गया है. अगर तय तारीख तक ई-केवाईसी नहीं कराई जाएगी तो आगे चलकर राशन मिलने में परेशानी हो सकती है. सरकार का मकसद है कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए और फर्जी या अपात्र कार्डों को हटाया जा सके.

वेरीफाई करने की वजह

ई-केवाईसी लाभुकों की पहचान की एक तकनीकी प्रक्रिया है. इसमें आधार कार्ड से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा, जैसे हाथ की उंगलियों के निशान या आंखों की आईरिस के माध्यम से पहचान वेरीफाई किया जाता है. इससे यह पता चलता है कि राशन सही व्यक्ति को ही मिल रहा है.

वैसे राशन कार्डधारी रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर रह रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्हें वापस आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब ई-केवाईसी की सुविधा पूरे देश में उपलब्ध है. वे अपने वर्तमान पता के पास किसी भी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

काम के लिए संबंधित पदाधिकारी से कर सकते हैं संपर्क

केंद्र सरकार द्वारा साझा किए गए संदिग्ध राशन कार्ड डेटा के वेरीफाई के निर्देश भी दिए गए हैं. इसको लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में भौतिक सत्यापन कर मामलों का तेजी से समाधान करने को कहा गया है. अगर किसी लाभुक को ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी चाहिए या कोई समस्या है, तो वे अपने अनुमंडल पदाधिकारी या संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. शिकायत या सुझाव के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 18003456194 भी उपलब्ध कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  अगले 24 घंटे के दौरान थर-थर कांपेगा बिहार, 12 जिलों में रेड और 26 जिलों में येलो अलर्ट, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Previous article Dhanbad News : हाथियों के झुंड ने पश्चिमी टुंडी के दलूगोड़ा में घर तोड़ा, 10 मन धान भी कर गये चट
Next article Samastipur News:महाराजा अहिबरन जयंती पर नगर शोभा यात्रा निकालने का निर्णय
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel