[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain: रोहतास और बेतिया शहर डूबे, बारिश से पटना का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त

Bihar Rain: रोहतास और बेतिया शहर डूबे, बारिश से पटना का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त

0
Bihar Rain: रोहतास और बेतिया शहर डूबे, बारिश से पटना का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त
रोहतास में फैला काव नदी का पानी

Bihar Rain: पटना. दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई शहर डूब गये हैं. राजधानी पटना का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. पटना के कई मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गयी है. रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम देखी जा रही है. पूरे बिहार में बारिश होने की सूचना है. उत्तर बिहार के साथ -साथ दक्षिण बिहार की नदियां भी उफन रही हैं. रोहतास में बारिश आफत बन चुकी है. पूरे शहर में जलजमाव की स्थिति है. यही हाल बेतिया का है. शहर में एक फुट से तीन फुट तक पानी लगा हुआ है.

दर्जनों गांवों में घुसा पानी, कच्चे मकान टूटे

रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कैमूर पहाड़ी से उतरने वाली नदियां और झरने उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं. भारी बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है. काव नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. काव नदी में आए उफान के चलते जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जलजमाव से मरीज परेशान हैं. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चार फीट तक पानी जमा हो गया है.जमुहार और महादेवा पंचायत समेत कई गांवों में बाढ़ की स्थिति है.

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है. जल जमाव ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. तिलौथू प्रखंड के चटनी बीघा, राकियान, कोडार गांवों में मां तुतला भवानी झरना के उफान से चार से पांच फीट तक पानी घुस गया है. कई कच्चे मकान ढह गए हैं, बिजली सुविधा ठप है. फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कपिल सिंह ने कहा कि तिलौथू, सासाराम और डेहरी प्रखंडों में पहाड़ी पानी से लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है. किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और गरीबों के घर ढह गए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल राहत कार्य और क्षति का मुआवजा देने की मांग की है.

नगर निगम के सारे दावे ध्वस्त

पूरे चंपारण में मूसलाधार बारिश हो रही है तेज हवा चल रही है. लगातार हो रही बारिश से बेतिया शहर जलमग्न हो गया है. नेशनल हाइवे हो या शहर का कोई गली मोहल्ला हो सब कुछ पानी से लबालब है. सड़क पर तीन से चार फुट पानी बह रहा है. सुप्रिया रोड, छावनी स्टेशन, चौक हरवटिका, सोयाबाबू चौक, पावर हाउस सब जगह पानी बह रहा है. हाइवे पर लम्बा जाम लगा हुआ है. नगर निगम के सारे दावे ध्वस्त हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि शहर में जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है. पूरा शहर जलमग्न है. वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, सरकार ने भी खोला रियायतों का पिटारा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel