[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, आज पूरे बिहार में अलर्ट, गिरेगा पारा

आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, आज पूरे बिहार में अलर्ट, गिरेगा पारा

0
आधी रात पटना समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, आज पूरे बिहार में अलर्ट, गिरेगा पारा
आंधी रात आंधी-बारिश (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग की ओर से शनिवार को अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

इसके साथ ही आज जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, मुंगेर समेत बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से तेज हवा, बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की या कुछ देर के लिए तेज हवा या बादल गरजने की संभावना है.

अगले 48 घंटों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों में ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की कमी होने की संभावना है.

Image 314

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया. जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 29.9 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 17.5 से 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पटना का मौसम

मौसम विभाग की माने तो, पटना में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह-सुबह कई हिस्सों में बारिश भी हुई. इसके साथ ही बादल भी दिखे. पूरे दिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रह सकता है. आधी रात को पटना में आए आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा होते टला.

पटना में रामनवमी को लेकर डाकबंगला चौराहे पर पंडाल बनाए गए थे. झांकियां भी निकाली गई थी. अचानक आए आंधी की वजह से एकाएक बांस में बंधी एलईडी लाइट गिर गई. लेकिन किसी तरह का हादसा नहीं हुआ. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए स्टेज पर ही मौजूद रहे.

Also Read: सरकारी खर्च पर लग्जरी कार! छोटे अफसरों को भी अब मिलेगी VIP सवारी… मंत्री को 37 लाख की गाड़ी

Previous article नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
Next article खीरे से बनाएं स्पाइसी किमची सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel