[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के 32 जिलों में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के 32 जिलों में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

0
बिहार के 32 जिलों में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के 32 जिलों में आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इनमें से 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज से राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जिसके कारण लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी. आज 32 जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है. जबकि जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका, गया, नवादा और जमुई शामिल है.

Image 258

तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में बारिश की चेतावनी के बीच तापमान में गिरावट को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि राज्य में 2 से 3 दिन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे में बिहार का कैमूर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डेहरी में 41.2 और छपरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बिहार में मौसम बदलने की वजह?

बिहार में मौसम बदलने को लेकर वैज्ञानिकों की माने तो, इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इसी सिस्टम की वजह से बादल बन रहे हैं. दिन के समय गर्मी और शाम होते-होते आंधी-बारिश जैसी स्थिति हो रही. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. बीच-बीच में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रह सकती है.

Also Read: टाउनशिप में गई जमीन तो एक आवेदन देते ही खाते में आएगा 4 गुना पैसा, सम्राट चौधरी का ऐलान

Previous article Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच बिहार में मौसम का खौफनाक यू-टर्न
Next article मुंगेर में किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel