[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain Alert: अगले दो से तीन घंटे में इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: अगले दो से तीन घंटे में इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Bihar Rain Alert: अगले दो से तीन घंटे में इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के 13 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में भारी बारिश होगी. पटना मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही जोर से बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. बिहार के कई जिलों में सुबह से बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. हालांकि, कहीं-कहीं तेज धूप भी खिली रही.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग पटना के मुताबिक, अगले कुछ ही घंटों में पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, भोजपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मधेपुरा और अररिया जिले में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से खुले में नहीं रहने की अपील की जा रही है.

पिछले 48 घंटे में तापमान

पिछले दिनों बारिश की गतिविधि कम देखने के लिए मिली, जिसके कारण तापमान चढ़ा. पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यनूतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. सुबह के वक्त हवा में नमी रही लेकिन दोपहर होते-होते घटती गई. इस दौरान 15 किलोमीटर की गति से पुरवा हवा चलने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ी.

20 अगस्त से फिर एक्टिव हो सकता है मानसून

मौसम विभाग की माने तो, 20 अगस्त के बाद से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो सकता है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ठनका गिरने और बादल गरजने की भी संभावना जताई गई. दूसरी तरफ कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिती बनी हुई है. कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को उनका घर तक छोड़ना पड़ा. हालांकि, जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार नजर बनाए हुए है.

Also Read: Marine Drive: पटना में फैब्रिकेटेड दुकानों की योजना पर लगी रोक, अब इस महीने से हो सकती है शुरुआत, जानिए वजह…

Previous article Voter Adhikar Yatra: एक व्यक्ति, एक वोट या एक परिवार, एक राज? बीजेपी ने साधा कांग्रेस-RJD पर निशाना, अभियान को बताया- ‘संविधान बदनाम यात्रा’
Next article घूंघट में IAS, हॉस्पिटल पर रेड मारने वाली अधिकारी कौन हैं? डॉक्टरों के उड़ गए होश
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel