[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain Alert: बिहार में इस दिन से भयंकर बारिश का दिखेगा कहर, जोर से गरजेंगे बादल, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में इस दिन से भयंकर बारिश का दिखेगा कहर, जोर से गरजेंगे बादल, IMD की बड़ी चेतावनी

0
Bihar Rain Alert: बिहार में इस दिन से भयंकर बारिश का दिखेगा कहर, जोर से गरजेंगे बादल, IMD की बड़ी चेतावनी
Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मानसून की बेरुखी देखी जा रही है. कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो रही है. लेकिन, ज्यादातर जगहों पर सिर्फ बादल छाए रह रहे हैं. इस बीच एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने को लेकर खबर सामने आ गई है. एक बार फिर मानसून का कहर बिहार के जिलों में देखने के लिए मिलेगा. मौसम विभाग की माने तो, इस दौरान भयंकर बारिश तो होगी ही लेकिन साथ में जोर से बादल भी गरजेंगे. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भ चल सकती है.

17 जुलाई तक एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग की माने तो, बिहार के जिलों में 17 जुलाई से मानसून फिर एक्टिव होगा. इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकेगी. जिसके कारण लोगों उमस वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. मौसम विबाग ने संभावना जताई है कि, जल्द ही मौसम करवट लेगा. इधर, विभाग की ओर से 15 और 16 जुलाई को बिहार के अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है.

चक्रवाती परिसंचरण हुआ एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक, गांगेय पश्चिमी बंगाल और झारखंड में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है. इससे बिहार में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं. राज्य के उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है. जिससे गर्मी से हल्की राहत लोगों को मिलेगी.

वज्रपात से 9 लोगों की मौत

दूसरी ओर, रविवार को मौसम बदला तो बिहार के कई इलाकों में आसमान से मौत बनकर आकाशीय बिजली गिरी. वज्रपात से 9 लोगों की मौत 24 घंटे के अंदर बिहार में हुई है. पटना, गया, वैशाली और बांका जिले में ये हादसे हुए. कई लोग वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर जख्मी भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

समस्तीपुर में सबसे ज्यादा बारिश

इसके अलावा रविवार को करीब 11 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हुई. समस्तीपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश (21.5 मिमी) हुई. इसके साथ ही मोतिहारी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान गया और फारबिसगंज में 26.2°C रहा.

Also Read: Bihar Crime: बिहार में नहीं थम रहा अपराध, पटना में घर के बाहर टहल रहे युवक को मारी गोली

Previous article AIIMS CRE Recruitment 2025: 10वीं और 12वीं पास के लिए 2000 से अधिक पदों पर भर्ती, 31 जुलाई से पहले करें अप्लाई
Next article Bihar Fraud: मुफ्त यात्रा का झांसा देकर 25 हजार की ठगी, अब मोटे ब्याज के साथ लौटाना होगा पैसा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel