[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रेलवे ने बिहार की 34 पूजा स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया फेरा, अब दिवाली-छठ में घर आने वालों की टेंशन हुई खत्म

रेलवे ने बिहार की 34 पूजा स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया फेरा, अब दिवाली-छठ में घर आने वालों की टेंशन हुई खत्म

0
रेलवे ने बिहार की 34 पूजा स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया फेरा, अब दिवाली-छठ में घर आने वालों की टेंशन हुई खत्म
सांकेतिक

Bihar Puja Special Train: बिहार से दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी घोषणा की है. आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है. अब ये ट्रेनें पूजा स्पेशल के रूप में अलग-अलग तारीखों तक चलेंगी.

गया-दिल्ली और दानापुर-आनंद विहार रूट को राहत

गाड़ी सं. 03697 गया-दिल्ली स्पेशल अब 16 सितंबर से 29 नवंबर तक हर दिन (रविवार और गुरुवार को छोड़) चलेगी. इसी तरह, दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (03257/03258) अक्टूबर से नवंबर-दिसंबर तक रविवार और सोमवार को चलेगी.

बक्सर और पटना से सीधे दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी

चर्लपल्ली-बक्सर (07419/07420) और पटना-चर्लपल्ली (03253/07255/07256) स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार किया गया है. यात्री अब नवंबर और जनवरी 2026 तक इनसे हैदराबाद क्षेत्र तक आसानी से सफर कर सकेंगे.

स्थानीय रूटों पर भी राहत

बलिया-पाटलिपुत्र (05297/05298) और पटना-थावे (03215/03216) ट्रेनों को नवंबर तक रोज चलाया जाएगा। वहीं, पटना-आनंद विहार स्पेशल (02391/02392) 20 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि त्योहारों में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है. इन ट्रेनों के चलते बिहार के लोग आसानी से अपने घर पहुंच पाएंगे.

Also Read: पटना के फतुहा में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 70 मजदूर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel