[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सात दिन के सीएम से सियासत के किंग बने नीतीश, अटल-आडवाणी के एक फैसले ने रचा था बिहार की राजनीति का भविष्य

सात दिन के सीएम से सियासत के किंग बने नीतीश, अटल-आडवाणी के एक फैसले ने रचा था बिहार की राजनीति का भविष्य

0
सात दिन के सीएम से सियासत के किंग बने नीतीश, अटल-आडवाणी के एक फैसले ने रचा था बिहार की राजनीति का भविष्य
nitish with atal bihar vajpayee

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे एक लंबी कहानी और कुछ ऐतिहासिक फैसले छिपे हैं. 2000 में सिर्फ सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार उस वक्त भले ही सत्ता नहीं बचा पाए, लेकिन वही सात दिन उनके पूरे राजनीतिक करियर की दिशा तय कर गए. यह फैसला उस दौर में भारतीय राजनीति के दो दिग्गज- अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का था, जिसे आज कई लोग बीजेपी की “सबसे बड़ी भूल” भी कहते हैं.

अटल-आडवाणी ने नीतीश को बनाया ‘नेता’

1990 के दशक में नीतीश कुमार एक क्षेत्रीय नेता के तौर पर उभर रहे थे. वे समता पार्टी के प्रमुख चेहरा थे, जो उस समय बीजेपी की सहयोगी पार्टी थी. 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव के चारा घोटाले में फंसने के बाद राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई थी.

चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. आरजेडी 124 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं बीजेपी ने 67 और नीतीश कुमार की समता पार्टी ने 34 सीटें हासिल कीं. एनडीए गठबंधन को कुल 151 विधायक मिले, जबकि लालू के पास 159 विधायक थे. इस पेचीदा स्थिति में बीजेपी के पास अधिक सीटें होने के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.

सात दिन का मुख्यमंत्री और राजनीति में नया अध्याय

नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनके पास बहुमत नहीं था. उन्होंने सात दिन बाद ही 10 मार्च को इस्तीफा दे दिया. हालांकि यह कार्यकाल बहुत छोटा था, लेकिन इसने उन्हें ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ का तमगा दिला दिया और राज्य की राजनीति में उनकी छवि को स्थायित्व दे दिया. इस एक फैसले ने उन्हें बिहार की राजनीति के किंगमेकर से किंग बना दिया.

2005: सत्ता की वापसी और जेडीयू का उदय

2005 तक बिहार दो राज्यों में विभाजित हो चुका था और विधानसभा सीटों की संख्या घटकर 243 रह गई थी. समता पार्टी का जेडीयू में विलय हो गया था. इस बार नीतीश कुमार जेडीयू के नेतृत्व में चुनाव में उतरे. जेडीयू ने 88 और बीजेपी ने 55 सीटें जीतीं, और एनडीए ने बहुमत हासिल किया. नीतीश कुमार ने फिर मुख्यमंत्री पद संभाला, और इस बार उन्होंने अपने विकास मॉडल से जनता का भरोसा जीता.

2010: विकास पुरुष की छवि और जबरदस्त जीत

2010 के विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की लोकप्रियता चरम पर थी. जेडीयू ने 141 में से 120 सीटें जीत लीं और बीजेपी सिर्फ 50 पर सिमट गई. यह दौर नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर का शिखर था, जहां उन्होंने न सिर्फ अपने गठबंधन को मजबूत किया, बल्कि राज्य में अपनी साख को भी स्थापित किया.

2014: मोदी युग की शुरुआत और रिश्तों में दरार

2014 में नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आगमन के साथ ही नीतीश कुमार और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई. नीतीश ने एनडीए से नाता तोड़ लिया, लेकिन बाद में परिस्थितियों के अनुसार दोबारा गठबंधन किया और फिर अलग भी हुए. उसके बाद फिर भाजपा के साथ आकर आज सरकार में हैं. नीतीश कुमार की राजनीति को देखकर कहा जा सकता है कि वह सियासत के माहिर खिलाड़ी हैं, जो समय के साथ न केवल खुद को ढालना जानते हैं, बल्कि हालात को भी अपने पक्ष में मोड़ लेते हैं.

क्या बिहार की राजनीति आज कुछ और होती?

अब जबकि बिहार एक बार फिर चुनाव की ओर बढ़ रहा है, सवाल उठता है कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने रिश्तों को दोहराएगी या इस बार पूरी तरह अपने दम पर सत्ता का रास्ता तलाशेगी. एक बात तो साफ है अगर अटल-आडवाणी ने 2000 में नीतीश कुमार पर दांव नहीं खेला होता, तो आज बिहार की राजनीति शायद कुछ और होती.

Also Read: लालू-नीतीश फ्रेंडशिप: CM की कुर्सी तक लालू को पहुंचाने वाले नीतीश, आज सियासी दुश्मन क्यों बन गए? पढ़िए पूरी कहानी

Previous article उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Next article Homemade Cornflakes Namkeen: चाय के साथ चाहिए कुछ टेस्टी? बनाएं कॉर्नफ्लेक्स नमकीन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel