[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Samrat Chaudhary In Action: गृहमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले सम्राट का ‘योगी स्टाइल’ रोड शो, मंदिर में पूजा, मुंगेर में बुलडोजर से भव्य स्वागत

Samrat Chaudhary In Action: गृहमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले सम्राट का ‘योगी स्टाइल’ रोड शो, मंदिर में पूजा, मुंगेर में बुलडोजर से भव्य स्वागत

0
Samrat Chaudhary In Action: गृहमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले सम्राट का ‘योगी स्टाइल’ रोड शो, मंदिर में पूजा, मुंगेर में बुलडोजर से भव्य स्वागत
जलाभिषेक करते सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary In Action: बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन पूरी तरह सम्राट चौधरी के नाम रहा. आज से वे आधिकारिक रूप से बिहार के गृहमंत्री का पद संभालेंगे. लेकिन इससे पहले उन्होंने सत्ता में अपने नए अंदाज का साफ संकेत दे दिया और वह अंदाज किसी और का नहीं, बल्कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखा.

सुबह उनके दिन की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ हुई. सम्राट ने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया, फिर तेलडीहा स्थित महारानी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा की. पूजा-अर्चना के बाद उनका काफिला मुंगेर की सड़कों पर उतरा. लेकिन यह सिर्फ काफिला नहीं था, बल्कि 30 किलोमीटर लंबा शक्ति प्रदर्शन था.

सम्राट को ‘बिहार का योगी’ कहने लगी जनता

मुंगेर में रोड शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जगह-जगह JCB मशीनों से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया. बिल्कुल उसी अंदाज में, जैसा यूपी में “बुलडोजर बाबा” योगी आदित्यनाथ के रोड शो में दिखता है. लोगों की कतारें दूर-दूर तक लगी थीं. कई जगह पोस्टरों पर लिखा दिखा- बिहार का योगी – सम्राट चौधरी.

शनिवार रात भी सम्राट ने मुंगेर में एक विशाल रोड शो निकाला था, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान बुलडोजर से फूल बरसाए गए. यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा.

गृहमंत्री बनने से पहले ही कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

बीजेपी ऑफिस में सम्राट चौधरी ने साफ कहा था- बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह राज्य हमेशा सुशासन के रास्ते पर चलेगा. उन्होंने नीतीश कुमार को मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वे बिहार में शासन-प्रशासन को और मजबूत करेंगे.

कहां-कहां से गुजरा सम्राट चौधरी का रोड शो?

रोड शो बिक्रमपुर, अद्रास, ममई, बलुआही, चौरगांव, ढोलपहाड़ी, अमैया, बैजलपुर, संग्रामपुर, चाखण्ड, बड़ी मगरपा, छोटी मगरपा, सांढ़ी, देवगांव, भगलपुरा, खैरा, लौना, कैथी, ताजपुर, तुलसीपुर, लोहरा, बम्बर, बरसण्डा, गौरवडीह से होते हुए आगे बढ़ा. इसके बाद लगमा गांव में बने हेलीपैड से वे दोपहर 3 बजे हेलिकॉप्टर से पटना रवाना होंगे और गृह मंत्रालय की कमान संभालेंगे.

Also Read: Khesari Vs Nirahua: ‘हम आह भी करें तो बदनाम…’, चुनाव में हार के बाद खेसारी का दर्द छलका, निरहुआ ने बताया अहंकारी लाल यादव

Previous article Oats For Skin Care: बाजार के महंगे प्रोडक्ट को कहें न, ओट्स से घर पर तैयार करें होममेड फेस पैक 
Next article Sindoor Ritual: हिंदू विवाह में दुल्हन के सिंदूर नाक पर क्यों गिराया जाता है, क्या है इसका शुभ संदेश
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel