[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश OUT, BJP का गेम? आरजेडी बोली- 20 साल की सिद्धांतविहीन राजनीति का दुखद अंत!

नीतीश OUT, BJP का गेम? आरजेडी बोली- 20 साल की सिद्धांतविहीन राजनीति का दुखद अंत!

0
नीतीश OUT, BJP का गेम? आरजेडी बोली- 20 साल की सिद्धांतविहीन राजनीति का दुखद अंत!
नीतीश कुमार के इस्‍तीफ पर बोले आरजेडी प्रवक्‍ता शक्ति सिंह यादव

Bihar Politics : आज मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar ने विधान परिषद की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया. इस इस्‍तीफे से अब उनकी राज्‍यसभा की सदस्‍यता पक्‍की हो गई है. यानी इससे यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाएंगे. इस इस्‍तीफे के बाद जहां जेडीयू और बीजेपी के नेता नीतीश कुमार की 20 साल की बिहार की राजनीति पर भावुक होते नजर आए. Bihar की जनता नीतीश कुमार के विकास के लिए उन्‍हें याद कर रही है. जबकि आरजेडी ने इस इस्‍तीफे पर अजीब बयान जारी किया है.

सिद्धांतविहीन राजनीति का अंत : आरजेडी

आरजेडी के मुख्‍य प्रवक्‍ता शक्ति सिंह यादव ने नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्‍तीफे को सिद्धांत विहीन राजनीति का अंत बताया है. उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 सालों तक बिहार की राजनीति (Bihar Politics) को गुमराह किया और गुमराह कर बिहार के मुख्‍यमंत्री बने रहे. ये सिद्धांतविहीन राजनीति का अंत है.

नीतीश परिस्थितियों के मुख्‍यमंत्री : आरजेडी

Shakti Singh Yadav ने सीएम नीतीश के विधान परिषद से इस्‍तीफ पर कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर को देखा जाए तो इनके लिए राजनीतिक सिद्धांत का कोई मतलब नहीं था. उन्‍होंने आरोप लगाया कि इनके लिए नीतीश कुमार के लिए कुर्सी सर्वोपरि थी. इसलिए नीतीश कुमार परिस्थितियों से समझौता कर बिहार के मुख्‍यमंत्री बने रहे.

BJP ने बुना जाल?

शक्ति यादव ने कहा कि ये नीतीश कुमार की राजनीति का दुखद अंत है. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जाल बुनकर उन्‍हें बिहार की राजनीति से बाहर किया. आरजेडी प्रवक्‍ता ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में उस राजनेता के रूप में जाने जाएंगे जिन्‍होंने समाजवाद को अपमानित किया है.

RJD ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Rjd की ओर ऐसा बयान तब आया है, जब बिहार की जनता नीतीश कुमार के राज्‍यसभा जाने से आहत है. जनता नीतीश कुमार को उनके विकास कार्यों के लिए याद कर रही है. जिन लोगों ने 2005 के पहले के बिहार को देखा है और जो तस्‍वीर आज उनकी आंखों के सामने है उसे देखकर बिहार की जनता नीतीश कुमार के जाने से दुखी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आएगी. अब देखने वाली बात होगी कि इस बयान का बिहार की राजनीति में क्‍या इंपैक्‍ट पड़ता है.

Also Read : सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी, कहा-कमी खलेगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel