[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री बोले- कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में, दही-चूड़ा भोज से गायब थे MLA

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री बोले- कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में, दही-चूड़ा भोज से गायब थे MLA

0
Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री बोले- कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में, दही-चूड़ा भोज से गायब थे MLA
मंत्री संजय सिंह

Bihar Politics: बिहार की सियासत में दही-चूड़ा भोज के बीच हलचल मच गई है. बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया. आज दही-चूड़ा भोज में पहुंचे मंत्री संजय सिंह ने कहा, कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं. बहुत जल्द ही वे एनडीए में शामिल होंगे. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर कटाक्ष भी किया.

तेजस्वी-तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर क्या बोले?

तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कहा, 500 दिनों तक कुछ भी नहीं बोलेंगे. बिहार में विकास की रफ्तार है. इसके साथ ही तेज प्रताप के यहां दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया है. दरअसल, आज बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की तरफ से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था. जिसमें सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए थे.

कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में नहीं पहुंचे थे विधायक

बिहार की सियासत में मकर संक्रांति के मौके पर कई तरह की गतिविधियां देखने के लिए मिलती है. इससे पहले कांग्रेस की तरफ से दही-चूड़ा भोज का आयोजन सोमवार को किया गया था. जिसमें पार्टी के विधायक नहीं पहुंचे थे. एक-दो पूर्व विधायकों की मौजूदगी रही थी. इसके साथ ही महागठबंधन के घटक दलों को भी न्योता नहीं दिया गया था.

इस दौरान भोज में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने घटक दलों को न्योता नहीं दिए जाने और कोई एमएलए के भी शामिल नहीं होने के सवाल पर गोल-मटोल जवाब दिया था. साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, ऐसे मौके पर राजनीति नहीं होती. धर्म के आधार पर सियासत बीजेपी करती है. कांग्रेस कभी भी धर्म को लेकर राजनीति नहीं करती है. दही-चूड़ा भोज के बाद पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए नए निर्णय लेंगे. ऐसे में आज मंत्री संजय सिंह के बयान के बाद कई तरह के कयासों का सिलसिला तेज हो गया है.

Also Read: Bihar Bhumi: 1 अप्रैल 2026 से बिहार में जमीन रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था होगी लागू, बुजुर्गों को होगा बड़ा फायदा

Previous article अनियंत्रित कंटेनर दुकान में घुसा, चालक व खालसी जख्मी
Next article Pongal Special Recipe Ideas: पोंगल के खास मौके पर ट्राई करें ये 7 साउथ इंडियन डिशेज, जो स्वाद में हैं लाजवाब
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel