[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास का बयान, ‘हम सम्मान के भूखे’

राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास का बयान, ‘हम सम्मान के भूखे’

0
राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास का बयान, ‘हम सम्मान के भूखे’
मनोज विश्वास, कांग्रेस विधायक

Bihar Politics: सोमवार को राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिहार विधानसभा में वोट डाले गए. इस दौरान कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोट नहीं किया. आज वोट नहीं करने वाले विधायकों में से एक कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने वोट नहीं करने की वजह बताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें प्रत्याशी पसंद नहीं था, इसलिए हमने वोट नहीं किया.

विधायक बोले- हमारे नेता का सम्मान नहीं किया

मीडिया की तरफ से जब विधायक मनोज विश्वास से यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव का कहना है कि विधायकों की खरीद फरोख्त की गई है. इस मनोज विश्वास ने कहा, ऐसी कोई बात कहीं है. कहीं कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई. हमलोग कोई सामान नहीं हैं, जो कोई भी खरीद लेगा. बल्कि हम सम्मान के भूखे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि, हमारे जो प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम हैं, उनको इस चुनाव में इंवॉल्व नहीं किया गया. जब हमारे दल के नेता का सम्मान नहीं होगा तो जो हमारे नेता का आदेश होगा, हम वो करेंगे. हमारे नेता ने कहा कि आप स्वतंत्र हैं.

महागठबंधन के प्रत्याशी से नहीं थे संतुष्ट

मनोज विश्वास ने कहा, पूरे बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले यह चर्चा थी कि महागठबंधन की तरफ से हिना शहाब को प्रत्याशी बनाया जाएगा. ऐसे में अल्पसंख्यक का वोट हमें सबसे ज्यादा मिलता. लेकिन क्या हुआ. नॉमिनेशन से ठीक एक दिन पहले प्रत्याशी की घोषणा हुई. हमने प्रत्याशी के विरोध में वोट नहीं किया. दल के साथ किसी तरह की कोई गद्दारी नहीं की. हमें प्रत्याशी पसंद नहीं था, इसलिए हमने वोट नहीं किया. ये सच्चाई है.

कार्रवाई के सवाल पर क्या बोले मनोज विश्वास?

मीडिया ने सवाल किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ही वोट नहीं करने वाले विधायकों पर कार्रवाई की बात कही है. इस पर मनोज विश्वास ने कहा, जो कार्रवाई करना है कर लें, सब मंजूर है. उन्होंने यह भी बताया कि वोटिंग वाले दिन मनोज विश्वास अपना फोन स्विच ऑफ कर एक होटल में थे. इससे पहले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने भी महागठबंधन का प्रत्याशी नहीं पसंद होने की बात कही.

Also Read: बिहार में अप्रैल से जून तक रह सकती है हीट वेव की स्थिति, मुख्य सचिव ने 10 विभागों को अभी ही किया अलर्ट

Previous article किडनी टचिंग कैप्शन… वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी संजना ने बुमराह के मजे लिए
Next article 7200mAh बैटरी के साथ आया Vivo T5x 5G, जानिए कीमत और फीचर्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel